भारती और कुणाल खेमू के साथ रोहित शर्मा
- फोटो : instagram @sonyliv
पहले एपिसोड में दिख सकते हैं ये मेहमान
- शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- इन अलग-अलग प्रोमो में कई गेस्ट दिखाई दे रहे हैं।
- एक प्रोमो में कॉमेडियन भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दिखाई दिए।
- वहीं एक अन्य प्रोमो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर भी नजर आए।
- इसके अलावा शो के पहले एपिसोड में कुणाल खेमू अभिनीत फिल्म 'वाइब' की स्टार कास्ट भी नजर आ सकती है।
रोहित शर्मा टीवी पर करेंगे नया शो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsharma45
जल्द सहवाग भी करेंगे ओटीटी डेब्यू
बता दें कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व क्रिकेटर, मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ सौरव गांगुली पहले से ही 'बिग बॉस बांग्ला' के नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' होस्ट करते नजर आएंगे। स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और पॉलिटिशियन शहजाद पूनावाला भी इस शो में हिस्सा लेंगे। इसका प्रीमियर 26 सितंबर 2026 से किया जाएगा।