फाल्गुनी पाठक, मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फाल्गुनी ने बिग बी से की ये मांग
इसके बाद फाल्गुलनी पाठक ने अमिताभ बच्चन से कहा कि जरा चार लाइन गुजराती में भी हो जाए। इसके बाद अमिताभ बच्चन गुजराती में डायलॉग बोलते हैं, जो हिंदी में इस तरह है 'रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं। नाम है दीनानाथ चौहान।' इसके बाद मीका सिंह कहते हैं कि पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही सुपरस्टार है वह है अमिताभ बच्चन।
फाल्गुनी और मीका ने गाया गाना
शो के एक दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन नवरात्रि के बारे में बताते हैं। इस बीच फाल्गुनी पाठक गुजराती में एक गाना गाती हैं। वहीं मीका सिंह भी एक गाना गाते हैं और डांस करते हैं।