फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faisal Shaikh: ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में नजर आएंगे इंफ्लुएंसर फैसल शेख, देखें वायरल वीडियो में क्या कहा?

Wed, 16 Jul 2025 12:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Faisal Shaikh Part of Bigg Boss: सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ फैजू का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में वह ‘बिग बॉस’ के नए सीजन से जुड़ा अपडेट दे रहे हैं। क्या फैजू इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने वाले हैं?
विज्ञापन
फैसल शेख और शेफाली बग्गा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैसल शेख ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया से की, वह इस प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनिंग वीडियो बनाया करते थे। इंफ्लुएंसर के तौर पर पॉपुलर होने के बाद फैसल शेख ने एक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। वह कुछ रियलिटी शो का भी हिस्सा बने। सोशल मीडिया पर ही चर्चा चल रही है कि अब फैसल शेख ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का हिस्सा बनेंगे। इस पर फैसल का खुद क्या कहना है? 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पुरानी बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ दिखे 
हाल ही में फैसल शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पैपराजी से बात कर रहे हैं। फैसल के साथ ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा नजर आईं। इसी दौरान पैपराजी ने फैसल से पूछा कि आप ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का हिस्सा बनने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में फैसल कहते हैं, ‘मैं अभी कुछ और करने वाला हूं, आपको मालूम नहीं है, उस बारे में।’ इसके बाद फैसल हंसने लगते हैं। 
 




शेफाली बग्गा से ही लिंकअप की खबरें 
इसी वायरल वीडियो में शेफाली के साथ फैसल की नजदीकियां देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि दोनों डेट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में ही शेफाली के हाथ में एक गुलाब का फूल भी नजर आया। वह फैसल के साथ ही एक रेस्तरां से बाहर निकली थीं।  

 

ये खबर भी पढ़ें: Faisal Shaikh: शाहरुख खान के साथ डेब्यू करेंगे मिस्टर फैजू? फराह खान की अगली फिल्म से कर सकते हैं डेब्यू!
विज्ञापन


जन्नत जुबैर से भी जुड़ा था नाम 
बताते चलें कि फैसल शेख का नाम पहले टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर से जुड़ चुका है। इनके ब्रेकअप की खबरें भी चर्चा में रहीं। मगर कभी भी इस जोड़े ने अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहा। अब फैजू का नाम शेफाली बग्गा से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें