बिग बॉस में मिला बहुत प्यार
शालिनी पासी ‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से मिलकर काफी खुश नजर आईं। वह कहती हैं, ‘मुझे सेट पर और बिग बॉस 18’ के प्रतियोगियों से खूब प्यार मिला है। सभी प्रतियोगी मुझे अच्छे लगे हैं। शुरुआत में मुझे एक-दो लोग समझ नहीं आए लेकिन जब मैं शो से बाहर आई तो उनसे गले लगकर रो पड़ी। खासकर यामिनी शुरुआत में मुझे काफी एनर्जेटिक लगी, लेकिन जब उनसे देर रात तक बात की तो वह भी काफी अच्छी लगी।’
झगड़ों से लगता है डर
शालिनी स्वभाव से नम्रदिल की हैं। ऐसे में क्या ‘बिग बॉस 18’ जैसा शो उनके लिए है? यह सवाल पूछने पर वह कहती हैं, ‘मुझे झगड़ों से घबरारहट होती है, लाउड म्यूजिक और झगड़े के कारण मैं काफी सहम जाती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं मजबूत नहीं हूं लेकिन मुझे यह सब अच्छा नहीं लगता है। जब मैं ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंंची तो प्रतियोगियों ने कहा कि उन्हें मेरे आने से पॉजिटिव एनर्जी मिल रही है। सभी मेरे आने से खुश थे।'
मुश्किल काम है शो में बने रहना
शालिनी पासी आगे कहती हैं, ‘ रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ में रहना काफी मुश्किल काम है। यहां प्रतियोगी कई महीनों तक अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन पर मेंटल प्रेशन भी काफी होता है। मैं यही चाहती हूं कि लोग सभी प्रतियोगियों को सपोर्ट करें। आगे इन सबको खूब शो मिलें, हर रोज मिलें।’