भविष्य में आप खुद को कहां देखती हैं? क्या हम आपको आने वाले दिनों में फिल्मों और सीरीज में भी देख सकते हैं?
अभी फिलहाल मैं नागिन शो कर रही हूं। लेकिन भविष्य में मौका मिलने पर मैं जरूर काम करना चाहूंगी।
आप जब बिग बॉस की विनर बनीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नराजगी जताई, यहां तक कि स्टूडियो में बैठे लोग भी नहीं चाहते थे आप जीतें...उन लोगों के लिए आप कोई संदेश देना चाहें?
जो लोग चाहते थे मैं न जीतूं उनकी वजह से ही मैं जीत पाई हूं। क्योंकि बहुत सी चीजें वो लोग नहीं चाहते थे और मैंने किया। उनकी दिक्कतें घर में मेरे वीआईपी बनने के बाद से ही शुरू हो गई थीं। जाहिर है उनका रिएक्शन ऐसा ही होगा। मैं लोगों से ज्यादा उम्मीद नहीं रखती हूं। मेरे दुनिया अलग है... मैं सिंपल रहना पसंद करती हूं। मैं मुंबई से हूं और मेरे स्कूल के दोस्त, कॉलेज के दोस्त ही मेरी असली दुनिया हैं। मुझे लगता है जिंदगी में कुछ हासिल करने से पहले जो लोग आपके साथ रहते हैं वही आपके असली दोस्त होते हैं।
लता मंगेशकर जी को उनके एक गाने से याद करना चाहें तो, वह कौन सा गाना होगा....?
नाम गुम जायेगा, चेहरा ये बदल जायेगा, मेरी आवाज़ ही पहचान है....