टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक नागिन का छठवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। एकता कपूर के इस सीरियल के शुरू होने की खबर के साथ ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक नागिन का छठवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। एकता कपूर के इस सीरियल के शुरू होने की खबर के साथ ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि यह सीरियल शनिवार यानी 12 फरवरी से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है। ऐसे में शो के साथ ही इसकी स्टार कास्ट भी काफी चर्चा में है। दरअसल नागिन के इस सीजन में बिग बॉस 15 की विजेता रहीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस 15 में ही नजर आए सिंबा नागपाल दिखाई देंगे। इसी बीच शो में मुख्य भूमिका निभा रहे सिंबा ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नागिन सीरियल में अपने किरदार और उससे जुड़े कई सवालों के जवाब दिए-
जैसा कि नागिन का यह सीजन पहले से कुछ अलग है, तो सीरियल के इस सीजन में आपका क्या किरदार होगा? लोगों को आपका कौन सा रूप देखने को मिलेगा?
लोगों को नागिन के इस सीजन में मेरे दो पहलू देखने को मिलेंगे। दरअसल नागिन 6 में मेरा किरदार सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में नजर आने वाला है। सकारात्मक रूप में मैं एक आर्मी अफसर के किरदार में नजर आऊंगा। सच कहूं तो मैं काफी समय से फौजी का किरदार निभाना चाहता था, क्योंकि मैं दिल से फौजियों की काफी इज्जत करता हूं। एक समय ऐसा भी था जब मैं खुद फौज में भर्ती होना चाहता था। लेकिन इन हालातों की वजह से आज मैं यहां हूं और मुझे खुशी है कि मुझे पर्दे पर एक फौजी का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।
नागिन सीरियल के बीते सीजन में और नागिन के इस नए सीजन में क्या कुछ नया और अलग दर्शकों को देखने को मिलेगा?
इससे पहले आप कलर्स टीवी शो शक्ति में विटार का किरदार निभाते नजर आए थे। ऐसे में नागिन में एक फौजी के किरदार को निभाने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और पिछले किरदार से कितना अलग है यह किरदार?
इस शो में आपके साथ तेजस्वी प्रकाश भी नजर आने वाली हैं, जिनकी केमिस्ट्री करण के साथ लोगों को काफी पसंद आईं। क्या दर्शकों को आप दोनों की भी कोई कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी?
बिग बॉस 15 में अपने सफ़र से जुड़ी कुछ बातें जो आप हमें बताना चाहें?