फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Erica Fernandes: एरिका फर्नांडीज ने बॉलीवुड पर साधा निशाना,कहा- शुरुआत से ही टीवी स्टार्स हुए भेदभाव के शिकार

Fri, 21 Apr 2023 10:05 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर कहा कि यह टीवी स्टार्स के साथ शुरू से होता आया है।
विज्ञापन
एरिका फर्नांडिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में छोटे बड़े सभी कलाकार अपना एक मुकाम बनाना चाहते हैं, जिसके लिए हर एक्टर कड़ी मेहनत करता है। हालांकि इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत के बाद भी इन कलाकारों को कई बार सफलता हासिल नहीं होती है। कई कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री में भेदभाव का शिकार हो चुके हैं। इसको लेकर अक्सर एक्टर्स खुलकर बात करते हुए नजर आए हैं। वहीं, हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने बॉलीवुड में ग्रुपिज्म को लेकर बात की है और इंडस्ट्री पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

एरिका फर्नांडिस - फोटो : social media
बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर बोलीं एरिका
दरअसल, एरिका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे भेदभाव को लेकर बात की है। एक्ट्रेस से जब बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूछा गया कि उन्हें दिक्कत होती है। एरिका ने कहा कि बॉलीवुड का हिस्सा होने के लिए आपको किसी ग्रुप का हिस्सा होना पड़ता है या यह जरूरी हो जाता है कि इंडस्ट्री के अंदर के किसी स्टार के साथ आपका लिंकअप हो। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड वाले हमेशा से टीवी की दुनिया के सितारों को नीची नजरों से देखते हैं। हमेशा ही बॉलीवुड के सितारे टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स के साथ भेदभाव करते हैं। एरिका से उनके अनुभव को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी कई बार बॉलीवुड में ग्रुपिज्म का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टीवी के कई कलाकारों का हाल कुछ ऐसा ही है। 

Kangana Ranaut: कंगना ने जो बाइडन-दलाई लामा का मजाक उड़ाने के लिए मांगी माफी, भड़के लोगों ने जताया विरोध
विज्ञापन

एरिका फर्नांडिस - फोटो : social media
कई शो में एरिका कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि एरिका टीवी की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह टीवी के कई बड़े शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी की, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी शो में मुख्य किरदार निभाया है। एक्ट्रेस के दोनों ही शो हिट रहे थे। वहीं साल 2023 में वह एक शॉर्ट फिल्म द हॉन्टिंग में नजर आईं थी। 

KKBKKJ BO Collection: 'किसी का भाई किसी की जान' की सधी शुरुआत, सलमान की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें