फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह में हिट हुई ‘कयामत की रात’, अब एकता कपूर के फैंस को भी लगने लगेगा 'डर'

Thu, 12 Jul 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टारप्लस के शो ‘कयामत की रात’ के कलाकार और मेकर्स जश्न बनाने के मूड में है, क्योंकि इस शो की शुरुआत काफी शानदार हुई है! इस शो को प्रसारण के 2 हफ्तों में ही काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। एकता कपूर, जिस अनूठे कंसेप्ट के साथ यह शो लेकर आई हैं, उसके बारे में उन्होंने बात की।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि ‘कयामत की रात’ जैसा आइडिया लेकर आने की क्या वजह रही तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं और मेरी टीम हमेशा ही दर्शकों के लिये कोई नई कहानी लाने की दिशा में काम करते हैं। इस कंसेप्ट का मुख्य सार यह था जब हमें यह अहसास हुआ कि ‘डराना’ बहुत ही सशक्त भावना है। रोजमर्रा के जीवन में इसका अनुभव हमें कम ही मिलता है। लोगों को डरने से डर लगता है। इसलिये, हमने ‘कयामत की रात’ की कहानी पर काम किया, जो हमारे जीवन में डर को वापस लेकर आया है।’’

फैंटेसी थ्रिलर जोनर वाले इस शो और टेलीविजन पर डरावने राक्षस के अनूठे लुक ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस शो के कलाकारों को काफी सावधानीपूर्वक चुना गया और एकता ने इस शो को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आपको बता दें कि एकता कपूर का यह नया शो शनिवार और रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें