फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'अनुपमा' को लेकर एकता कपूर का खुलासा, बोलीं- रुपाली बड़ी स्टार...

Tue, 29 Jul 2025 10:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Vs Anupamaa: एकता कपूर ने "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के रीबूट और "अनुपमा" शो के बीच तनाव को लेकर खुलासा किया है। साथ ही एकता ने कहा है कि दोनों शो और किरदारों की तुलना करना गलत है। 
 
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी और अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के रीबूट और "अनुपमा" शो के बीच तनाव की अफवाहों को खारिज किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं और शो को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन

 

क्योंकि...और अनुपमा को लेकर एकता की राय
Brut से बातचीत के दौरान एकता ने ऑनलाइन चल रही चर्चाओं पर अपनी राय पेश की है। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ वीडियो देखे, जिनमें अनुपमा को क्योंकि के रीबूट की वजह से परेशानी होने की बात थी। यह बहुत गलत है। रुपाली गांगुली एक बड़ी स्टार हैं। अनुपमा और इसके निर्माता राजन शाही ने सात साल में जो हासिल किया, वह कोई और नहीं कर सका। वे नंबर 1 हैं और रहेंगे।"
 

शो और किरदारों की तुलना करना गलत
एकता ने यह भी कहा कि उद्योग और प्रशंसक अक्सर महिलाओं और शो के बीच अनावश्यक प्रतिद्वंद्विता बनाते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा, "हम अपनी कहानी बताने आए हैं। शो और किरदारों की तुलना करना गलत है, खासकर महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना।"
विज्ञापन

दोनों हैं दर्शकों के पसंदीदा शो
"अनुपमा" भारतीय टीवी का एक बड़ा शो है, जिसने रुपाली गांगुली को फिर से प्रसिद्धि दिलाई। यह शो परिवार, बदलाव और रिश्तों की सच्चाई पर आधारित है। वहीं, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" एकता कपूर का आठ साल तक चला ऐतिहासिक धारावाहिक है। इसका रीबूट 29 जुलाई से स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर रात 10:30 बजे शुरू होगा। इसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय (तुलसी और मिहिर) के साथ हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुरता, शगुन शर्मा, रोहित सुचांती, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनिषा मेहता जैसे कलाकार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt: 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार हमारा सैय्यारा', मान्यता ने दी संजय को जन्मदिन की बधाई; लिखा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें