हैलो फ्रैंड्स! पिछले सप्ताह ईडियट बॉक्स पर 'केबीसी 6' और 'बड़े अच्दे लगते हैं' टॉप पर रहे थे, लेकिन इस बार छोटे परदे की सारी रेटिंग ही बदल गई है, यानी इस बार हमारी टॉप 10 लिस्ट में कई नए शोज ने अपनी जगह बनाई हैं। तो चलिए जानते हैं हमारी टॉप 10 लिस्ट में इस सप्ताह कौन सा शो अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
'दीया और बाती' और 'बड़े अच्छे लगते हैं'
'दिया और बाती' ने नंबर वन पर आकर सबको पीछे कर दिया है। इस धारावाहिक की रेटिंग 6.0 रही और हो भी क्यों आखिर इस शो में एक पढ़ी-लिखी लड़की की शादी एक हलवाई से हो गई है जो अपनी समझदारी से एक आतंकवादी को पकड़वाती है, जिससे सब इस धारावाहिक की नायिका को पसंद करने लगे हैं, इस शो में आए इंटरस्टिंग मोड़ के कारण ही इसकी रेटिंग टॉप पर चली गई। वहीं सोनी टीवी का 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो की रेटिंग बढ़ने से ये धारावाहिक हमारी लिट में नंबर दो पर आ गया है। इस की रेटिंग 4.7 रही। दरअसल इस शो में प्रिया के लिए तड़पने वाला राम अब प्रिया से उसकी बेटी पीहू को अलग कर देगा या नहीं ये क्रेज दर्शकों में बराबर बना हुआ है जिस कारण शो की टीआरपी रेटिंग अच्छी हो रही है।
'बालिका वधु' और ‘साथ निभाना साथिया’
कलर्स और दर्शकों का फेवरेट शो 'बालिका वधु' इस बार भी हमारी टॉप 10 लिस्ट में ज्यों का त्यों है। इस समय जगिया का बदला लेने के लिए गांव में रूकने का मकसद, आनंदी के द्वारा सुनाई सजा के अनुसार जगिया का जैत्सर में रूकना और शिव-आनंदी का पास आने के साथ कहानी में कई और उतार-चढ़ाव आने के कारण इस सप्ताह ये शो नंबर तीन पर रहा और इसे 4.5 की रेटिंग मिली।
इसके साथ ही स्टार प्लस पर आने वाला शो 'साथिया' भी अब अपनी जगह टॉप 10 में बनाने लगा है। इस शो को 3.7 रेटिंग से टॉप 10 में आने का मौका मिला है। जीवी टीवी पर आने वाला शो 'पवित्र रिश्ता' और स्टार प्लस का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं, जहां जीटीवी के शो को 3.0 रेटिंग मिली है वहीं स्टार का ये शो एक अंक से आगे है यानी इसकी रेटिंग 3.1 हैं।
'ससुराल सिमर का' और 'उतरन'
कलर्स के दो धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' और 'उतरन' भी टॉप 10 में अपना स्थान ज्यों का त्यों बनाए हुए हैं। ‘उतरन’ में जहां मीठी विष्णु की ओर आकर्षित होने लगी है, वहीं मुक्ता इच्छा को उसका हक दिलाने और युवी मुक्ता के बदला लेने की फिराक में हैं। इस शो में आने वाले कई उतार चढ़ावों से इस शो की रेटिंग 2.7 तक पहुंच गई है। 'वहीं ससुराल सिमर का' में खुशी सिमर को उसके बच्चे को बार-बार मारने की धमकी दें प्रोपर्टी अपने नाम कराने की लगातार धमकियां और ब्लैकमेल कर रहीं हैं, खुशी की इसी ब्लैकमेलिंग ने इस शो की टी आरपी बढ़ाकर 2.8 कर दी है जिससे शो टॉप 10 में शामिल हो गया है।
'देवों के देव महादेव' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
लाइफ ओके चैनल का 'देवों के देव महादेव' और सब टीवी के कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दोनों की ही रेटिंग बराबर रही, जिससे दोनों ही शोज टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं। बेशक, ये धारावाहिक नंबर 1 और 2 से खिसक कर 9-10 नंबर पर आ गए हैं।