दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक दहिया की खुशी
विवेक ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी फैंस के साथ बांटी। उन्होंने मजाकिया और फिल्मी अंदाज में लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हुआ… हमारे ‘लड़के’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। हम माता-पिता बनने के इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'
दोनों ने यह भी बताया कि उन्होंने भगवान से एक खुशी मांगी थी, लेकिन भगवान ने उन्हें जुड़वां बेटों के रूप में दोगुनी खुशी दे दी। इससे पहले मार्च में गुड़ी पड़वा के त्योहार पर उन्होंने फैंस को बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।