फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या अग्रवाल की शादी की अफवाहों पर लगा विराम, पति के साथ शेयर किया वीडियो; लिखी दिल की बात

Fri, 20 Feb 2026 03:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divya Agarwal: हाल ही में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं। इस बीच उन्होंने अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
 
विज्ञापन
दिव्या अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@divyaagarwal_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक वक्त उनकी शादी में दरार और तलाक की खबरें जोरों पर थीं। खबरें थीं कि दिव्या अपने पति से अलग रह रही हैं और उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने पति के लिए एक खास पोस्ट की है।
विज्ञापन

शादी को लेकर फैली अफवाहें
रियलिटी शो 'द 50' में कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या के वैवाहिक जीवन पर सवाल उठाए थे, जिससे अफवाहें और तेज हो गई थीं। हालांकि इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिव्या ने शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पति संग एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। 
 

दिव्या ने लिखी प्यारी पोस्ट
पोस्ट के कैप्शन में दिव्या ने लिखा, 'मैंने आपसे शादी इसलिए की क्योंकि आप ही वो इंसान हैं जो मुझे पूरी तरह समझते हैं। आपने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। आप मुझे अंदर से जानते हैं, जैसे मैं सच में हूं। मेरे प्यार को शादी की सालगिरह मुबारक। आने वाले वर्षों में चाहे जिंदगी कितनी भी पागलपन भरी क्यों न हो, हम हमेशा साथ रहेंगे।'

काजोल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया अंतरिस आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

सेलेब्स ने किए कमेंट
दिव्या की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है। दिव्या की दोस्त और अभिनेत्री गौहर खान ने भी कमेंट करके उन्हें बधाई दी है। गौहर ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो।' टीना दत्ता ने कमेंट में लिखा 'आप दोनों प्यारे हैं।' इसके अलावा कई यूजर्स ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

विज्ञापन

दिव्या अग्रवाल का वर्कफ्रंट
दिव्या अग्रवाल अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ रही हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स 2' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह 'बिग बॉस ओटीटी 1' की विनर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें