शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका-शोएब ने खास अंदाज में मनाई होली
शोएब ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में दोनों को रंगो का त्योहार मनाते देखा जा सकता है। शेयर किए गए फोटोज में दीपिका और शोएब सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस के बेबी बंप पर रंगों से हार्ट बना नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ एक्टर ने सभी को हैप्पी होली भी विश किया है।
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों हर त्योहार को करते हैं सेलिब्रेट
बता दें कि टीवी के ये दोनों ही सितारे स्पेशल मौकों और त्योहारों को खासतौर पर सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाई, जिसमें दीपिका ने कमरे को दिलों से सजाया था। काम के बाद जब शोएब घर लौटे तब दीपिका सरप्राइज पाकर वह काफी खुश हो गए थे। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार को डिनर पर बाहर ले गए थे, जहां उनकी बहन सबा अपने पति के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा हाल ही में दीपिका ने उन ट्रोल्स को जमकर खरी खोटी सुनाई थी, जिन्होंने उन पर बेबी बंप का ढोंग करने, अपने पति के प्रति जुनूनी होने और उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली