फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimpy Ganguly: तीसरी बार मां बनीं डिंपी गांगुली, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Thu, 28 Jul 2022 05:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिंपी ने बच्चे को अनमेडिकेटेड वॉटर बर्थ दिया है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने कर दिखाया! पूरी तरह से प्राकृतिक तरीक से बच्चे जन्म दिया है। यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे अलग अनुभव था।'
विज्ञापन
डिंपी गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस डिंपी गांगुली का घर खुशियों से गूंज उठा है। वह तीसरी बार मां बनी हैं। 27 जुलाई यानी कल उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनकी एक बड़ी बेटी और बेटा भी है। मां बनने की खुशखबरी डिम्पी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

डिंपी ने बच्चे को अनमेडिकेटेड वॉटर बर्थ दिया है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने कर दिखाया! पूरी तरह से प्राकृतिक तरीक से बच्चे जन्म दिया है। यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे अलग अनुभव था। मैं कह सकती हूं कि लाइफ में सबसे खूबसूरत चीज हमारे पास हमारी बॉडी होती है। अगर आप अपनी बॉडी पर भरोसा रखते हो, उसे इज्जत देते हो तो वह अद्भुत चीजें कर सकती है।' 

इस पोस्ट में डिंपी ने आगे बताया, 'मैंने अपने दोनों बच्चों को नेचुरल तरीके से जन्म दिया है लेकिन मुझे यह बिलकुल नहीं पता थी कि बिना दवाइयों के भी बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। अगर आप ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसके लिए मैं हॉस्पिटल की पूरी टीम को धन्यवाद देने चाहूंगी जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को नेचुरल रखा। मैं अपने पार्टनर की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा पूरा सपोर्ट किया। मैं यह आपके बिना नहीं कर पाती रोहित, हमारा बेटा बहुत प्यारा है।' इस पोस्ट में डिंपी ने अपने बेटे के नाम खुलासा भी कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम रिशान गांगुली रॉय रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें