फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी ने यामिनी मल्होत्रा को कहा 'हाथी', बोलीं- 'ऐसे मत बोलो मेरे दर्शक क्या....'

Sat, 23 Nov 2024 01:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस के शो में वर्तमान टाइम गॉड दिग्विजय राठी, वाइल्ड कार्ड सदस्य यामिनी मल्होत्रा का मजाक उड़ाते नजर आए। उन्होंने यामिनी को हाथी कहकर बुलाया, इसके बाद यामिनी उन पर नाराज होती दिखीं।
विज्ञापन
दिग्विजय राठी- यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 शो में तीन नई वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री हुई है। इनके घर में आने के बाद घरवालों के बीच कई सारे मुद्दों को लेकर बात और बहस का माहौल दिखाई दिया है। बिग बॉस के हालिया एपिसोड में वाइल्ड कार्ड सदस्य यामिनी मल्होत्रा नाराज हो गईं, जब दिग्विजय राठी ने उन्हें 'हाथी' कहकर बॉडी शेम किया।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कसा यामिनी के लिए तंज
टास्क जीतकर दिग्विजय टाइम गॉड बन गए। टाइम गॉड बनने के बाद दिग्विजय से यामिनी मल्होत्रा ने सभी को ड्यूटी सौंपने के लिए कहा। उस समय दिग्विजय बैठे थे, उनके पीछे हाथी की पेंटिंग नजर आ रही थी। इस पर दिग्विजय ने यामिनी को लेकर तंज कसा।

यामिनी मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @yamini.malhotra
यामिनी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
दिग्विजय ने कहा, उनके पीछे एक हाथी है और सामने भी एक हाथी है। दिग्विजय की बात सुनकर यामिनी ने अजीब सी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिर कहा, "सामने भी हाथी है, पीछे भी हाथी है'। यामिनी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा, "ऐसा मत बोलो, मेरे दर्शक क्या सोचेंगे। फिर वे हंसने लगीं और बोली, मैं तुम्हें टाइम गॉड बना रही हूं और तुम मुझे हाथी कह रहे हो।

कशिश कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ kashishkapoor302
दिग्विजय को मिला खास अधिकार
शो के प्रोमो में दिखाया गया कि दिग्विजय राठी को बिग बॉस ने खास अधिकार दिया है। इसके जरिए वे कशिश कपूर को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह उन्हें नामांकन से बचाएंगे या उन्हें नॉमिनेट रखेंगे। दोनों की पिछले शो से ही दुश्मनी चल रही है।
विज्ञापन

बिग बॉस में आए ये वाइल्ड कार्ड सदस्य
दिग्विजय राठी और कशिश कपूर पहले दो वाइल्ड कार्ड सदस्यों के तौर पर घर में आए। इसके बाद अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा ने भी घर में वाइल्ड कार्ड सदस्यों के तौर पर एंट्री की। वाइल्ड कार्ड सदस्यों के आने के बाद घरवालों के बीच समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें