फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाएंड्रा सोरेस निभाएंगी सम्मोहक स्त्री का किरदार

Mon, 08 Feb 2016 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाएंड्रा सोरेस, कल्चर मशीन की वेब सीरीज अलीशा के आगामी एपिसोड में नजर आयेंगी। 9 फरवरी 2016 को कल्चर मशीन के लाइफस्टाइल यूट्यूब चैनल ब्लश पर रिलीज होने वाला एपिसोड 'द सीक्रेट लाइफ ऑफ एल्फिया रोमानी' में डाएंड्रा एल्फिया रोमानी का एक रहस्यमय किरदार अदा करेंगी।
विज्ञापन


एल्फिया रोमानी ऐसा चरित्र है जो 30 वर्ष का होने के बाद भी बूढ़ा नहीं हुआ। एल्फिया 1960 के दशक में उन तमाम भुला दिये गये चेहरों में से एक है जिनका लीड कैरेक्टर अलीशा (लिएनी टेक्सीरा द्वारा अभिनीत) द्वारा साक्षात्कार लिया जा रहा है। अलीशा एक कहानी पर काम कर रही हैं जिसके लिए यह साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान, अलीशा ने 100 वर्ष पुराने राज़ का खुलासा किया।

अपने किरदार और अलीशा के बारे में बात करते हुये डाएंड्रा ने कहा, "एल्फिया का मेरा किरदार एक रहस्यमयी किरदार है, जिसे अच्छे कपड़े पहनना पसंद है और यह मेरी खुद की स्टाइल सेंसिबलिटी से ज्यादा जुदा नहीं है। इसलिए मुझे उसका चरित्र निभाकर मजा आया।"
विज्ञापन




उन्होंने आगे जोड़ा, "एल्फिया अपनी त्वचा का बेहद कम हिस्सा प्रदर्शित करती है और मुझे उसकी सभी एसेसरीज पसंद हैं, इसलिए मुझे उसकी तरह सजने-संवरने में खूब मजा आया। अलीशा और कल्चर मशीन की टीम के साथ शूटिंग करने का अनुभव बेहतरीन रहा और मुझे उम्मीद है कि मैं उनके साथ जल्द फिर काम करूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें