मुंबई में 'गणपति बप्पा मोरया’ केवल एक नारा या मंत्र ही नहीं है जो हर गणेश भक्त के दिल में धड़कता है और विश्वास के साथ गूंजता है। महाराष्ट्र में भगवान श्री गणेश का यह शुभ आगमन सभी के जीवन में आए इस बुरे और कठिन समय को दूर कर देता है। शहर में गणपति मॉनसून के तुरंत बाद आते हैं और इस सीजन में गणपति के भक्तों तक पहुंचने के लिए छोटे परदे पर आ रहा है शो 'श्री गणेश’।
शो के निर्देशक धीरज कुमार के मुताबिक वर्तमान समय में देश एक कठिन समय से गुजर रहा है, इस चरण को पार करने के लिए हमें एक दिव्य शक्ति के हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है और भगवान श्री गणेश ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य को देने वाले देवता हैं साथ ही वह बुराई और बाधाओं का नाश करने वाले देवता के रूप में भी जाने जाते हैं। इसीलिए इस बेहद लोकप्रिय शो का फिर से प्रसारण करने का फैसला किया गया है।
धीरज कुमार कहते हैं, "भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से कुछ नया शुरू करने के मकसद से 'श्री गणेश' शो को वापस ला रहे हैं। सभी आयु वर्ग दर्शक बड़ी ख़ुशी से इस शो का आनंद लेंगे और इस यात्रा में वह जीवन से जुड़ी कई सीख भी लेंगे। भगवान गणेश के कई नाम हैं विघ्नहर्ता, सिद्धिविनायक, एकदंत और अन्य कई नाम से उन्हें जाना जाता है। मैं चाहूंगा कि दर्शक इस यात्रा में मेरे साथ जुड़ें और भगवान गणेश के बारे में और अधिक जानें।"
पढ़ें: ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विज्ञापन पर बोलीं पाकिस्तान की अभिनेत्री, 'जब मैं वीजे हुआ करती थीं...'