अपने बयान और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट्स से राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी अपने पोस्ट से खबरों में बनी हुई हैं। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में राखी के साथ नजर आ रहे हैं दीपक कलाल। इस पोस्ट में राखी दावा कर रही हैं कि दोनों ही 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
rakhi and deepak
- फोटो : instagram
राखी ने अपने पोस्ट में फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा- 'सलमान खान और कलर्स को धन्यवाद।' वहीं इस फोटो को दीपक कलाल ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने इनवाइट करने के लिए सलमान खान और चैनल का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा उन्होंने लिखा है- 'लाइव सुहागरात होगी अब बिग बॉस हाउस में, क्या आप एक्साइटेड है?'
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
दरअसल राखी और दीपक के इस पोस्ट के महज एक मजाक ही माना जा रहा है। वहीं पोस्ट में गौर करने वाली बात है कि सलमान खान से बिग बॉस तक, सभी की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि पिछले साल दीपक कलाल और राखी सावंत ने शादी की अफवाह उड़ाई थी। हालांकि मीडिया के सामने शादी करने का कबूलने के बाद भी दोनों ने सादी नहीं की।
बिग बॉस के 13वें सीजन की शुरुआत 29 सितंबर से होने जा रही है। शो को लेकर सेलेब्स के नामों के कयास लगना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार शो में करण पटेल,
जरीन खान और अंकिता लोखंडे भी नजर आ सकते हैं।