फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से आगे पढ़ना है, बहन की शादी करनी है और किराये की जगह अपना घर खरीदना है : विशाल

Sun, 29 Sep 2019 11:21 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal Sonkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सपनों की उड़ान ऊंची होती है, पर उसके रास्त कठिन। हालांकि सपनों का साकार होना नामुमकिन नहीं है,  इस बात को सही साबित करते हुए 23 साल के विशाल सोनकर ने रियेलिटी शो डांस दीवाने के सीजन 2 में विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इसी खास जीत के सिलसिले में अमर उजाला ने की विशाल सोनकर से खास बातचीत।

कैसा लगा रहा है आपको अब तो आप यह प्रतियोगिता जीत गए है?
बहुत खुशी हो रही है, अब लगता है सपने सच में साकार होते हैं।

कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था इस खिताब के लिए? 
मुश्किल तो बिलुकल बहुत थीं। करीब 22 कंटेस्टेंट थे हम जिनमें से आज मैं जीता हूं। शुरुआत तो और भी ज्यादा कंटेस्टेंट्स से हुई थी। थोड़ा तो कठिन था, लेकिन पूरी मेहनत के साथ साथ धीरे धीरे आगे बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

2 of 5
Vishal Sonkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कभी जहन में यह ख्याल आया था की इसे जीत जाएंगे?
सोचा तो बिलकुल नहीं था, यह ख्याल जहन से कोसो दूर था। यह कभी नहीं सोचा था की एक ऐसे छोटे शहर से आकर मैं जीत जाउंगा। लेकिन धीरे धीरे आत्मविश्वास बढ़ता गया।

जब घोषणा होने वाली थी, तब मन में क्या चल रहा था?
तब तो पता नहीं क्या चल रहा था। घबराहट थी और सलमान सर सभी को डराए जा रहे थे। घोषणा सलमान सर ने ही की, सबके पास जा जाकर उन्हें डरा रहे थे। कभी मेरे पास आ रहे थे, कभी 3र्ड जनरेशन के पास जा रहे थे। पर आखिर में जब नाम बोला, तो वह पल बहुत ही खतरनाक था।
विज्ञापन

3 of 5
dance deewane - फोटो : social media
सबसे कठिन कंपटीशन किसके साथ था, और उन्हें अब कैसा लग रहा है जब आप जीत गए ?  
सेकेंड जनरेशन से थे वो, करीबी दोस्त हैं मेरे उनका नाम परम है। उन्हें भी बहुत खुशी हुई, हमने शुरुआत में ही निर्धारित कर लिया था, ना तो फर्स्ट जनरेशन को जीतने देना है, नाहीं 3र्ड को, बस सेकेंड जनरेशन से कोई जीतना चाहिए। और हम दोनों में से कोई एक ही जीतना चाहिए।

पार्टी की क्या तैयारियां हैं, यह हो चुकी पार्टी ?
पार्टी तो हो गई, यहां दोस्तों और करीबियों के साथ। पर अब नहीं पता की गांव जाकर क्या होगा। खूब डांस किया और खाना खाया।

4 of 5
dance deewane - फोटो : social media
घरवालों के कॉल आए होंगे, उन्हें कैसा लगा। पड़ोसी भी पूछ रहे होंगे ?
हां अब तो बहुत कॉल आ रहे हैं, बहुत खुश हैं वे सभी। वहीं जो पहले कभी कॉल नहीं किया करते थे अब वह भी कॉल कर रहे हैं। तो बहुत अच्छा लग रहा है। जिन्होंने कभी साथ नहीं दिया आज उनका भी कॉल आ रहा है।

सबसे पहले किसको बताया था, और क्या बोले वे ?
सबसे पहले हमने अपने होटल के बॉस को कॉल लगाया था, उन्हें ही बताया। बोले, मुझे पक्का यकीन था तू ही जीतेगा, तुझे बहुत प्यार और लोगों का साथ जो मिला है। 

अब यह सफर खत्म हो गया है, वापस जाने के बाद सबसे ज्यादा किसे याद करेंगे?
सारे जजेस, कंटेस्टेंट्स, हमारे कोरियोग्राफर्स और हमारी पूरी टीम को मिस करूंगा। लेकिन सबसे ज्यादा याद तुषार और परम की आएगी। हम साथ में एक ही कमरे में रहते थे, एक दूसरे की टांग खिचाई करना, साथ डांस करना, मस्ती करना, सभी कुछ याद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dance Deewane Season 2 - फोटो : amar ujala mumbai
आगे की क्या योजनाएं हैं, क्या करने वाले हैं आगे ?
अब मैं एक अच्छा कोरियोग्राफर बनना चाहता हूं। मन लगाकर काम करते रहना है।

प्राइज मनी जो जीता है अब उसका क्या करेंगे ?
मेरे गांव में हमारा घर भाड़े का है। पहले तो अपना एक घर बनाऊंगा, मेरी जो पढ़ाई रुक गई थी, उसे पूरा करूंगा। काम करने के कारण मैं अभी छटी क्लास में ही हूं। बड़ी बहन है एक उसकी शादी भी करानी है। बस अब यही योजनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें