सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होनेवाले क्राइम फिक्शन 'सीआईडी' ने १००० एपीसोड पूरे कर एक नया रिकार्ड बना लिया है। पिछले 16 सालों से ये धारावाहिक टीवी पर आ रहा है।
दर्शकों का मन मोहनेवाले इस सीरियल ने सिद्ध कर दिया कि कसी हुई पटकथा हो, तो क्राइम फिक्शन भी सफलतापूर्वक दिखाए जा सकते हैं।
इस धारावाहिक में मुख्य भूमिकाएं निभानेवाले शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, नरेंद्र गुप्ता और अंशा सईद जैसे अदाकार आज घर-घर लोकप्रिय हो चुके हैं।
इतना ही नहीं, 'सीआईडी' को अपने दर्शकों को जागरूक बनाने का श्रेय भी जाता है। सीआईडी की लोकप्रियता इस बात से भी पता चलती है कि इस धारावाहिक कई एपीसोड्स में अपनी फिल्में प्रमोट करते हुए बॉलीवुड सितारे भी दिख जाते हैं।