शहजाद ने दिया पोस्ट का जवाब
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस पोस्ट पर शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद देवेंद्र फडणवीस जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और आपने मुझे हमेशा किसानों और नागरिकों को सर्वोपरि सोचने के लिए प्रेरित किया है। आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। जय महाराष्ट्र। जय हिंद।’
शो जीतने पर क्या बोले शहजाद
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की मेजबानी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने की। इस शो में कई प्रतिभागियों को हराकर शहजाद पूनावाला विजेता बने। एएनआई के साथ बातचीत में शहजाद ने अपनी खुशी जताते हुए कहा था कि वह दर्शकों के आभारी हैं और अपनी जीत का श्रेय उनके समर्थन, अपनी मां के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा को देते हैं। इसके आगे शहजाद ने कहा, ‘जब ये तीनों चीजें आपके साथ हों तो एक चायवाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और मैं एक रसोईवाला था, इसलिए रसोईवाले ने शो जीता।’
शहजाद पूनावाला-प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम