फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhavi Mittal: कैंसर से जंग जीतने के बाद इस बीमारी की चपेट में आईं छवि मित्तल, पोस्ट साझा कर बताया सेहत का हाल

Thu, 03 Aug 2023 09:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

छवि मित्तल ने कैंसर पूरी तरह ठीक होने के बाद अपनी नई बीमारी का खुलासा किया है। वह कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री छवि मित्तल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ित होने का खुलासा करने के बाद से ही छवि मित्तल किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती हैं। कैंसर से जंग जीत चुकीं छवि मित्तल पिछले काफी समय से अपनी तस्वीरों के कारण ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। लेकिन आज अभिनेत्री जिस वजह से लाइमलाइट में हैं वह एक बार फिर उनकी सेहत है। दरअसल, हाल ही में छवि मित्तल ने कैंसर पूरी तरह ठीक होने के बाद अपनी नई बीमारी का खुलासा किया है। वह कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं।

विज्ञापन

छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बीमारी के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए छवि ने लिखा, 'यह सीने में कार्टिलेज की चोट है। मेरे साथ हुई इस दिक्कत का कारण कैंसर का इलाज या ऑस्टियोपेनिया (कम बीएमडी) के लिए मेरे द्वारा लिए गए इंजेक्शन का रिएक्शन हो सकता है या यह लगातार खांसी हो सकती है या इनमें से बहुत सी चीजों की वजह से हुआ हो सकता है।' अभिनेत्री ने मुताबिक इसके कारण उन्हें, 'सांस लेते समय, अपने हाथ और बाजू का इस्तेमाल करते समय, लेटते-बैठते, हंसते समय या लगभग हर चीज में दर्द होता है।'   
Selvamani Selvaraj Interview: ‘हंट फॉर वीरप्पन’ एजेंडा फिल्म नहीं है, हां, वीरप्पन की पत्नी को कैमरे पर लाना..

छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल इस बार भी बीमारी के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ रही हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'नहीं, मैं इसके बारे में हमेशा पॉजिटिव नहीं रहती, लेकिन मैं शायद ही कभी नकारात्मक होती हूं। तो, अपने सीने को हाथ में पकड़कर, मैं जिम गई क्योंकि आप जानते हैं क्या? हम सब नीचे गिर जाते हैं, लेकिन क्या हम फिर उठ खड़े होते हैं? खैर, मैं यह करती हूं।' अपनी पोस्ट को पॉजिटिविटी के साथ खत्म करते हुए, छवि ने लिखा, 'किसी को भी इसे सुनने की जरूरत है.. मैं किसी न किसी तरह से आपकी पीड़ा को जानती हूं.. लेकिन आप अकेले नहीं हैं! और यह भी बीत जाएगा। स्वास्थ्य ही धन है।'
विज्ञापन

छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल की इस पोस्ट को देखते ही अभिनेत्री के फैंस चिंता में आ गए हैं। फैंस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर छवि मित्तल की सेहत की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मोर लव टू यू और तुम्हारा आगे बढ़ते रहने का रवैया... चलती रहो लड़की, तुम ऐसा कर सकती हो और तुम सबसे अच्छी हो।' दूसरे ने कहा, 'आप इंस्पिरेशन हैं।' छवि मित्तल अक्सर कैंसर सर्वाइवर के रूप में अपने सफर को सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साझा करती रहती हैं।
Adnan Sami: छह साल बाद UK में सजेगी अदनान सामी की सुरों की महफिल, कॉन्सर्ट की तारीखों का हुआ एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें