फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: 'हम विकसित भारत बन जाएंगे', कैंसर के इलाज को लेकर हिना खान ने कही ये बात

Fri, 06 Jun 2025 09:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cancer Survivor Actress Hina Khan: हाल ही में हिना खान ने रॉकी जयसवाल संग शादी की है। वहीं कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से जंग लड़ रही हिना ने आज इस खतरनाक बिमारी को लेकर खास बात बताई है।
 
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर से जंग जीत चुकीं टीवी अभिनेत्री हिना खान ने आज एक इंटरव्यू के दौरान इस खतरनाक बिमारी को लेकर खुलकर बात की और साथ ही इसके इलाज को लेकर भी कई बातों से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

कैंसर को लेकर हिना खान ने बताई खास बात
हिना खान ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने एक सपना देखा है और जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, लगता है कि बहुत जल्द हम 'विकसित भारत' बन जाएंगे।" कैंसर के इलाज के बारे में वे कहती हैं, "... वैश्विक स्तर पर प्रोटोकॉल एक जैसे हैं। इलाज एक जैसा है और जो दवाइयां दी जाती हैं, वे एक जैसी हैं। मुझे वही दवाइयां दी जाएंगी जो एक ऐसे व्यक्ति को दी जाती हैं, जो आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है। दवाओं में कोई अंतर नहीं है।"
विज्ञापन

हिना की शादी
हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। वहीं वह 5 जून को वह काम पर भी वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में स्टाइल अवॉर्ड में भी हिना खान नजर आईं। इस दौरान पर्पल साड़ी में जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्हें देखकर सभी उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। उनके चेहरे पर नई दुल्हन वाला नूर, हाथों में मेहंदी और हंसती- खिलखिलाती हंसी से किसी की नजरें ही नहीं हटी।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म की जल्द होगी बड़ी घोषणा, जानिए कब और किस समय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें