अभिनेत्री सारा मिशैल गेलर की हास्यप्रधान शो के जरिए टेलीविजन पर वापसी करने की योजना है। पैंतीस वर्षीया सारा को 'बफी', 'वैम्पायर स्लेयर' व अन्य शोज में अभिनय के लिए जाना जाता है।
वेबसाइट 'डिजिटलस्पाय डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 20 सेंचुरी फॉक्स टीवी नई श्रृंखला तैयार कर रही है। अभी इसके लिए कोई नाम तय नहीं किया गया है। यह श्रृंखला एक विवाहित जोड़े पर केंद्रित होगी।
सारा ने शेपर्ड बोउचर की लिखी पटकथा पढ़ने के बाद ही इस शो में रुचि दिखाई थी। अगले कुछ सप्ताह में प्रमुख नेटवर्क्स पर इस शो का प्रसारण होगा।
गौरतलब है कि, सारा ने सितम्बर 2012 में फ्रेडी प्रिंज जूनियर के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।