फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: हर मुद्दे पर अरिश्फा को बच्चा कहने वाले खुद हैं कितने बड़े? जानें कौन है सबसे उम्रदराज घरवाला

Fri, 23 Oct 2026 06:30 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • ‘बिग बॉस 20’ के घर में उम्र को लेकर भी घरवालों के बीच तंज कसने और बहस करने का सिलसिला जारी है।
  • उम्र को हथियार बनाने वाले ऐसे मुद्दे लगातार चर्चा में हैं। वहीं फॉलोअर्स का शो ऑफ भी कई बार मुद्दों के बीच उभर कर आता है।
  • ऐसे में जानना दिलचस्प है कि शो के इन चर्चित प्रतिभागियों की असल उम्र कितनी है।
  • इस खबर में जानिए 'बिग बॉस 20' के प्रतिभागियों की उम्र और कितने हैं इनके फॉलोवर्स। 
विज्ञापन
कितनी है बिग बॉस 20 के प्रतिभागियों की उम्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागियों के पास घर के अंदर कई मुद्दे हैं। आए दिन घरवालों के बीच झगड़े भी होते ही रहते हैं। इन झगड़ों में एक-दूसरे को तंज मारना बेहद आम बात हो चुकी है। चाहे अरिश्फा को बच्चा बोलना हो या माही विज और काजी तौकीर को उनकी उम्र का एहसास दिलाना।
विज्ञापन

मगर क्या आपको पता है कि घर में अरिश्फा को बच्ची बोलने वाले कुछ लोग खुद बच्चे हैं। इस खबर में जानिए आखिर इन सभी की असल उम्र क्या है?
Trending Videos

मनीष गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
मनीष गोयल
मनीष गोयल टेलीविजन के पुराने और अनुभवी अभिनेता हैं। मनीष ने 1990 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘भाभी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से पहचान मिली।
इसके अलावा वह ‘अनुपमा’, ‘देवी’, ‘भाग्यलक्ष्मी’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। मनीष ने रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में पत्नी पूनम नरूला के साथ हिस्सा लिया था। साल 2013 में उन्होंने सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘वेलकम – बाजी मेहमान नवाजी की’ जीता।

उम्र: 51 साल 
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 35.7 हजार 

माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही विज
अभिनेत्री माही विज टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं। माही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्हें टीवी सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा का किरदार निभाया।
फिर बालिका वधू में उनके किरदार नंदिनी को भी खूब पंसद किया गया। उन्होंने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया। माही और जय भानुशाली ने 'नच बलिए 5' का खिताब भी जीता था।

उम्र: 44 साल 
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 2.5 मिलियन (25 लाख)

मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
मैरी कॉम
भारत की महान महिला मुक्केबाज मैरी कॉम 6 बार की विश्व एमेच्योर मुक्केबाजी चैंपियन बनने वाली दुनिया की एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं। इसके अलावा, मैरी कॉम ने 2014 एशियाई खेलों और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी इन अद्वितीय खेल उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

उम्र: 43 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 2.2 मिलियन (22 लाख)

काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

काजी तौकीर 
गायक काजी तौकीर को साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद खास पहचान मिली थी। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ यह खिताब जीता था। इसके बाद वह साल 2015 में आई फिल्म 'फैंटम' के गाने ‘अफगान जलेबी’ में भी नजर आए।

उम्र: 40 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 2 मिलियन (20 लाख)

आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram @amrapalidubey

आम्रपाली दुबे
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल 'सात फेरे' से की थी। साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद 'पटना से पाकिस्तान', 'राजा बाबू', 'बॉर्डर' और 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ उनकी जोड़ी काफी लोकप्रिय है।

उम्र: 39 साल 
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 6.1 मिलियन (61 लाख)

आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aasifkhan_1
आसिफ खान 
अभिनेता आसिफ खान को उनकी दमदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। आसिफ ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और मुंबई में संघर्ष के दौरान छोटे-मोटे काम भी किए। उन्होंने ‘रेडी’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया।
उन्होंने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ में भी छोटे किरदार निभाए पर वेब सीरीज ‘पंचायत’ में दामाद जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

उम्र: 35 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 6 लाख 46 हजार

कनिका मान - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका मान
कनिका मान टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। कनिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियो से की थी। साल 2017 में वह पंजाबी फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ में नजर आईं।
टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में गुड्डन का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और वेब सीरीज ‘रूहानियत’ में भी नजर आ चुकी हैं। 

उम्र: 33 साल 
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 7.6 मिलियन (76 लाख)

उदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उदिति सिंह 
उदिति सिंह अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है। उदिति ने मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो के जरिए मनोरंजन जगत में कदम रखा। साल 2021 में वह हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो ‘सुरूर 2021’ में नजर आईं। 
2023 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘जाने जान’ में उन्होंने करीना कपूर खान के किरदार माया के बचपन का रोल निभाया। इसके अलावा वह ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

उम्र: 30 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 1.5 मिलियन (15 लाख)

स्काउट ओपी - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट ओपी
स्काउट ओपी का असली नाम तन्मय सिंह है। वह भारत के लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी, गेमिंग स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर हैं। स्काउट ओपी ने पबजी मोबाइल से गेमिंग की दुनिया में पहचान बनाई और बाद में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में भी लोकप्रियता हासिल की।
वह टीम इंड, टीम सोल, फेनेटिक और ऑरेंज रॉक जैसी गेमिंग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2020 में उनकी टीम ऑरेंज रॉक ने पबजी मोबाइल वर्ल्ड लीग ईस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा, वह टीम एक्सस्पार्क से भी जुड़े हैं।

उम्र: 30 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 5.5 मिलियन (55 लाख)

लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया

लव गिल 
लव गिल पंजाबी मनोरंजन जगत की अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका असली नाम लवप्रीत कौर गिल है। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। लव ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2019 में करण औजला के म्यूजिक वीडियो ‘फैक्ट्स’ से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पंजाबी टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ में काम किया। 2021 में वह फिल्म ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ में नजर आईं। 

उम्र: 29 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 1.2 मिलियन (12 लाख)

गुल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

गुल्लू
‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी गुल्लू का असली नाम कुशल तंवर है। वह हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखते हैं। गुल्लू ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और कॉमेडी वीडियो व सोशल मीडिया रील्स से पहचान बनाई। असली लोकप्रियता उन्हें एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज XX: डबल क्रॉस’ मिली। इसके बाद उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला X6’ में भी जीत हासिल की।

उम्र: 27 साल
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 1.9 मिलियन (19 लाख)

यंग डीएसए - फोटो : सोशल मीडिया
यंग डीएसए
‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे यंग डीएसए का असली नाम हर्ष विजय मचारे है। वह महाराष्ट्र के पुणे स्थित येरवडा के रहने वाले हैं। यंग डीएस ने महज 12 साल की उम्र में रैप लिखना और गाना शुरू कर दिया था। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बीपीओ में काम किया और साथ-साथ संगीत पर ध्यान दिया।
साल 2024 में रिलीज हुए उनके गाने ‘येड़ा यंग’ न उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद ‘माफ कर’, ‘चला कल्टी’ और ‘फचाड़ी’ जैसे गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 

उम्र: 26 साल 
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 2.2 मिलियन (22 लाख)
विज्ञापन

अरिश्फा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरिश्फा खान 
टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान ने महज नौ साल की उम्र में टीवी शो 'छल-शह और मात' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें असल पहचान सीरियल 'एक वीर की अरदास वीरा' में छोटी गुंजन के किरदार से मिली। इसके अलावा, 'वह जीनी और जूजू', 'उतरन', 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आईं। 

उम्र: 23 साल 
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 29.8 मिलियन (2 करोड़ 98 लाख)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें