'बिग बॉस' के तेलुगु वर्जन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार का ये सीजन दर्शको के लिए वैसे भी खास है क्योंकि पहली बार इसे तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर होस्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस सीजन को होस्ट करने के लिए जूनियर एनटीआर को करीब पचास लाख रूपए की मोटी रक्म दी जा रही है।
इसका टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अभी तक इसे करीब चार लाख लोग देख चुके है। जब से फैंस को पता चला है कि इस सीजन को जूनियर एनटीआर होस्ट करने वाले है वो इस शो को देखने के और ज्यादा बेसब्र हो गए हैं।
इसके साथ ही ये साउथ इंडिया का सबसे बड़ा टीवी शो होने वाला है। एनटीआर ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया कि वो इसके तेलुगु वर्जन को होस्ट करेंगे। इससे पहले शो के मेकर्स चिरंजीवी और नागार्जुन को शो में लेने की बात कर रहे थे लेकिन अंत में एनटीआर का ही नाम फाइनल किया गया।
बता दें कि बिग बॉस के तेलुगु वर्जन से पहले इसके तमिल वर्जन की घोषणा भी हाल ही में की गई है जिसे कमल हासन होस्ट करेंगे।
यहां देखें टीजर-