फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हफ्ते 5 से 6 करोड़ लेंगे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' के अगले सीजन यानी सीजन 8 को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। काफी नामों के चर्चाओं में रहने के बाद सुनने में आ रहा है कि इस बार के शो के होस्ट भी सलमान खान ही होंगे। यही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि इस बार के लिए उन्होंने शो से ली जाने वाली कीमत को भी दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के 5 से 6 करोड़

​एक सूत्र की माने तो, "'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जितनी भी चर्चाएं थी, अब उनका रुख सलमान खान के दोबारा शो में आने और इसके एवज में मोटी रकम लेने की तरफ मुड गया है। जहाँ पहले उन्होंने शो के हर हफ्ते के लिए 2 से 3 करोड़ रूपये लिए थे वहीं इस बार कहा जा रहा है कि 5 से 6 करोड़ रूपये वह हर हफ्ते लेंगे।"

अलग वक्त पर दिखेगा शो

​सूत्र ने आगे कहा, "इस बार का सीजन पहले से भी कहीं ज्यादा शानदार होने जा रहा है। शो एक अलग ही वक़्त पर प्रदर्शित होगा। वहीं अभिनेता के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "सलमान अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी शो होस्ट करने के लिए तैयार हो गए हैं।"​उनकी तारीखों की समस्याएँ ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। हर कोई चाहता है कि वह शो में वापिस आ जाए।"इस बारे में सलमान और चैनल दोनों से ही बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कई नामों पर हुई थी चर्चा

बताया जाता है कि इस बार बिग बॉस को सलमान खान नहीं होस्ट करने वाले थे। उनकी जगह कोई और इस शो को होस्ट करने वाला था। इसमें कई नाम चर्चाओं में आए। सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर के नाम की हुई। इसके अलावा अजय देवगन और शाहरुख खान के नाम भी आए। एक बार एक कार्यक्रम में सलमान खान ने संकेत भी दिया था कि हो सकता है कि शाहरुख यह शो अब होस्ट करें। लेकिन अंततः सलमान खान ही इस शो को होस्ट कर रहे हैँ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें