उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
कई लड़कियों ने लगाए आरोप
इसके बाद उर्फी ने बताया कि उनके पास अन्य पांच लड़कियों का मैसेज आया, जिन्होंने ओबेद के साथ कास्टिंग काउच का अनुभव किया था। एक अभिनेत्री ने उर्फी को मैसेज करके बताया कि ओबेद ने उसे उसके पसंदीदा गायक की वीडियो में काम दिलाने का वादा किया था, जिसके बदले में उसे निर्माता को सेक्शुल फेवर्स देने को कहा गया था। ओबेद ने उससे ये तक कहा था कि वह अपना चेहरा दिखाए बिना न्यूड वीडियो कॉल भी कर सकती है। उर्फी ने चैट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया।