पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं।
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स शो का दूसरा सीजन ला रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होने वाला है। शो में सलमान ओटीटी पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। दो जून को शो का ग्रैंड प्रीमियर किया जाएगा।
विज्ञापन
ये फेमस यूट्यूबर आएगा नजर
हाल ही में एक छोटे टीजर के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा और वूट पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो में कुल 10 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। इस बीच खबर है कि पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीबी ओटीटी के अपकमिंग सीजन के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।
ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार
अनुराग उर्फ यूके 07 राइडर को भारत में नंबर वन मोटोव्लॉगर माना जाता है और फिलहाल उनके यूट्यूब चैनल 'द यूके 07 राइडर' पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह देहरादून के रहने वाले हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सूत्रों के मुताबिक, अनुराग पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने बीबी ओटीटी 2 का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। हालांकि, अभी भी ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है।