'बिग बॉस कन्नड़' के सीजन 4 के विनर रहे प्रथम ने सुसाइड करने की कोशिश की है। बुद्धवार को बेगलूरु स्थित अपने घर में प्रथम ने नींद की गोलियां खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके साथ ही प्रथम ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो बता रहे थे कि वो ऐसा खतरनाक कदम इसलिए उठा रहें हैं क्योकिं उनके दोस्त लोकेश से उनकी लड़ाई हो गई। प्रथम ने लोकेश पर उनका शोषण करने का आरोप लागाया है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर उनकी रेपुटेशन खराब करने का आरोप भी लगाया है।
प्रथम इस वीडियों में कह रहे थे कि "मैने कभी सोचा तक नहीं था कि मैं जिंदगी में सुसाइड करूंगा, लेकिन लोकेश लोग मुझे चैन से जीने नहीं दे रहे। कम से कम मेरी मौत ही इन्हें कोई सबक सिखा सके।"
इसके साथ ही प्रथम ने मीडिया को उनके बारे में गलत खबरें बनाने के लिए अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। दरअसल प्रथम ने 'बिग बॉस कन्नड़' के सीजन 4 के विनर घोषित होने पर ईनाम में मिले पैसों को डोनेट करने की बात कही थी, उनके ऐसा ना करने पर इस बारे में उनसे सवाल पूछे जाने लगे कि अभी तक उन्होने अपना वादा पूरा क्यों नहीं किया?