हनुमंत लमानी ने हासिल की ऐतिहासिक जीत
कैसी रही शो में हनुमंत की यात्रा?
हनुमंत लमानी की बिग बॉस में यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही। वाइल्ड कार्ड एंट्री से शुरुआत होने के बाद उन्होंने अपने दिल छूने वाले गाने, शानदार पर्सनैलिटी और कड़ी मेहनत से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो के अन्य मजबूत प्रतियोगियों जैसे त्रिविक्रम और राजत से कड़ी टक्कर देने के बावजूद हनुमंत ने अपनी कड़ी मेहनत और दर्शकों के समर्थन से आखिरकार जीत हासिल की। फिनाले के दौरान दर्शकों का जोश और उत्साह देखने लायक था। किच्चा सुदीप ने जब हनुमंत लमानी का नाम विजेता के तौर पर घोषित किया, तो पूरा माहौल गूंज उठा।