फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव-इमाम को मिलेगा अपने घरवालों से मिलने का मौका

Thu, 13 Dec 2012 02:34 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शक अब 'बिग बॉस' के घर में पहली बार एक 'विजिटर्स रूम' भी देखेंगे। जो कि शो को थोड़ा इमोशनल ट्रैक पर लाने के लिए बनाया गया है। इस रूम में एक ट्रांसपेरेंट ग्लास लगा होगा जिसमें लक्की घरवाले को ग्लास के पीछे से अपने फ्रेंड्स और फैमिली को देखने का और उनसे बात करने का मौका मिलेगा लेकिन लक्की सदस्य अपने परिवार और फ्रेंड्स के सदस्यों ना तो गले लग पाएगा ना ही उन्हें स्पर्श कर पाएगा क्योंकि वो शीशे के पीछे होंगे।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह डेलनाज के भाई बख्तियार ने बिग बॉस के घर में पेड विजिट किया था। इस बार डेलनाज के एक्स हस्बेंड राजीव पॉल को ये मौका मिलने जा रहा है। राजीव को अपने भाई राकेश पॉल से शीशे के पीछे मिलने का मौका मिलेगा। हालांकि राकेश ने भी इसके लिए धनराशि जमा करवाई है।

दोनों भाई एक-दूसरे को 2 महीने बाद देखकर रोते दिखेंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान केवल राकेश को बातचीत करने का हक होगा और राजीव सिर्फ अपने भाई की बातें सुन सकते हैं।
विज्ञापन

राकेश, राजीव को बताएंगे कि वे अपनी एक्स वाइफ को प्रोटेक्ट करना छोड़ दें क्योंकि डेलू घर की ईएमआई और कुकिंग इत्यादि की बातें करके लोगों से सिम्पैथी ले रही है और राजीव की इमेज खराब कर रही है, ये सुनकर राजीव को शॉक लगेगा, खासकर ये सुनकर कि उसकी घर में इमेज क्या है और उसकी एक्स वाइफ उसके बारे में कैसे कमेंट करती है। राकेश अपने भाई राजीव को एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट की बने रहने की सलाह देते भी नजर आएंगे।

राजीव के बाद इमाम सिद्की भी लक्की सदस्य होंगे जिन्हें अपनी बहन फरजाना से मिलने का मौका मिलेगा जो इमाम को बताएंगी कि घर में उनको सब बेहद प्यार करते हैं और उनके ब्लंट नेचर और फ्रैंक व्यवहार से सभी को उन पर गर्व है। वो इमाम से रिक्वेस्ट भी करेंगी कि वे कोशिश करें कि राजीव से झगड़ा ना करें।

इमाम बिग बॉस के इस कारनामे पर उन पर फिदा होगे और उनकी तारीफ करते दिखाई पड़ेगे साथ ही बिग बॉस के इस कारनामे को प्रोत्साहित भी करते नजर आएंगे।

देखना होगा कि बिग बॉस का विजिटर रूम बिग बॉस के घर में क्या हलचल लेकर आएगा। इमाम और राजीव के अलावा और कौन लक्की होगा जिसे अपने परिवार और फ्रेंड्स को देखने-सुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें