फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 की मंडली में आई दरार? अब्दू रोजिक ने किया सच का खुलासा

Mon, 13 Mar 2023 04:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16  सबसे चर्चित सीजन में से एक रहा है। ‘बिग बॉस’ के हाउस में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी।
विज्ञापन
अब्दू रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16  सबसे चर्चित सीजन में से एक रहा है। ‘बिग बॉस’ के हाउस में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। घर में दोस्ती की मिसाल देने वाली ‘मंडली’ भी बनी, जिसे क्रिएट करने का श्रेय साजिद खान को जाता है। इस मंडली में साजिद के अलावा शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अब्दू रोजिक, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर अहलूवालिया हैं।
विज्ञापन

‘बिग बॉस 16’ के आखिरी तक ‘मंडली’ की दोस्ती बनी रही। उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठे और शो में रहने के लिए इसे बस रणनीति बताया गया, लेकिन इसका उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ने कहा कि उनकी दोस्त हमेशा के लिए है। उनके बीच कई बार लड़ाइयां भी हुईं, लेकिन उनके बॉन्ड पर असर नहीं पड़ा. हालांकि, अब अब्दू रोजिक ने एक ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है, जिससे ‘मंडली’ के फैंस को गहरा झटका लगा है और वे इससे बहुत निराश भी हैं।

अब्दू रोजिक - फोटो : social media
हालही में, अब्दू रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अब्दू मीडिया से घिरे हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि ‘मंडली कैसी है?’ तब अब्दू ने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब्दू ने कहा, 'मंडली खत्म'। अब्दू के इस स्टेटमेंट के बाद लोग काफी दुखी हैं। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ कि वाकई मंडली में दरार आ गई है या फिर अब्दू ने ये मजाक में कहा है।

विज्ञापन

बता दें की अब्दू रोजिक का साजिद खान और निमृत कौर अहलूवालिया के साथ ‘बिग बॉस’ में काफी विवाद हो गया था। निमृत के बर्थडे पर साजिद ने अब्दू की पीठ पर मजाक में एक आपत्तिजनक बात लिख दी थी, जो उनके साथ-साथ उनकी फैमिली और बाकी जनता को भी पसंद नहीं आया था। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया था।

यह भी पढ़ें: दीपशिखा को इस वजह से होना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जांच में जो निकला जानकर हैरान रह जाएंगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें