बिग बॉस का आगाज 7 अक्तूबर को हो चुका है। पहले दिन ढाई घंटे चले इस शो में आने वाले प्रतिभागियों और उनके बारे में बताया गया। लेकिन हम आज बात करेंगे बिग बॉस 6 के दूसरे दिन की।
दूसरे दिन ही इस शो की रंगत बदलने लगी है। इस शो पर आए सभी प्रतिभागी अब अपने वास्तविक रूप में आने लगे हैं। हालांकि दूसरे दिन यानी 8 अक्तूबर को इस शो में तीन जोड़ियों को नोमिनेशन के लिए चुना गया। इनमें दिनेश नरूआ और असीम त्रिवेदी की एक जोड़ी थी, दूसरी जोड़ी थी सना खान और संपत पाल की और तीसरी जोड़ी में करिश्मा कोटक और सपना भावनानी शामिल थे।
इस सप्ताह के घर के कैप्टन निकेतन मैडॉक को एक नोट दिया गया जिसमें तीनों जोड़ियों को नॉमिनेशन से बचने का उपाय बताया गया था। उपाय के तहत तीनों जोड़ी में से एक-एक पार्टनर को परफॉर्म करना था और जिस जोड़ी का डांस कैप्टन को पसंद आएगा, उसका नाम नॉमिनेशन की लिस्ट से बाहर हो जाएगा।
कैप्टन ने सना खान के डांस को पसंद किया। और बाकी दोनों जोड़ियां अभी भी नॉमिनेशन लिस्ट में है। आपको जानकर हैरानी होगी इस डांस थीम से सपना भावनानी बेहद भड़क उठी और उनका कहना था कि बिग बॉस जैसे शो में डांस और गाने की क्या जरूरत है। ताकि टीआरपी बढ़ जाएं। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि पब्लिक नंगा नाच देखना चाहती है इसीलिए डांस थीम रखी गई। उनका ये भी कहना था कि मेरे जैसे लोग इस शो में इसीलिए नहीं आए, मैं कभी भी ऐसे काम नहीं करूंगी, मुझे डांस करना पसंद नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं, असीम और संपत क्रांतिकारी हैं। हम लोग अलग है।
सपना के ये सब बोलने और शो के आगे बढ़ते-बढ़ते असीम को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि उनहोंने सपना को नॉमिनेट कर बहुत गलत किया है। वे नहीं जानते थे कि सपना कैसी महिला हैं। लेकिन उन्हें अपनी करनी पर पछतावा हैं।
वहीं आम आदमी के वोटो से चुने गए काशिफ कुरैशी ने लॉबी बनानी शुरू कर दी है और वो करिश्मा कोटक को सपना के खिलाफ जाने और लड़ने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।
इधर अपनी शेयरो-शेयरों शायरी से ओतप्रोत नवज्योत सिंह सिद्दू डेलनाज और राजीव पॉल जिनका 3 महीने पहले ही तलाक हुआ है, कि आज के शो में पैचअप कराने और दोनों को एक करने की मुहिम छेड़ने वाले हैं। यानी आज का शो रिश्तों की खाई और ज्यादा गहराई पर फोकस रहेगा।
अब देखना होगा कि आज के शो में बिग बॉस रिश्तों के बंधन के साथ क्या नए फ्लेवर लेकर आता है।