फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमी ने मंदना को बिग बॉस के घर से करवाया आउट

Wed, 18 Nov 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 9 की प्रतिभागी मंदना करीमी से सभी डरते हैं, यह सवाल सलमान ने अमन से पूछा था, जवाब में अमन ने हां कहा था। कुछ भी हो, मंदना घर के सभी सदस्यों पर हावी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


इधर, आने वाले दिनों में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आएगा। दरअसल, इस हफ्ते होने वाले लक्जरी बजट टास्क में घर से एक सदस्य के बाहर होने की घोषणा की जाएगी। दो दिन तक चले इस टास्क के बाद बिग बॉस संचालक रिमी को कन्फेशन रूम में बुलाएंगे और उनसे कहेंगे कि वह सबसे खराब खेल खेलने वाले का नाम बताएं।

रिमी मंदना का नाम लेंगी। बिग बॉस मंदना को बैग पैक करने और घर से बेघर होने की बात कहेंगे। मंदना के यूं अचानक बेघर होने की खबर से सभी स्तब्ध रह जाएंगे। रशेल और किश्वर की आंखों से तो आंसुओं की धाराएं ही बह जाएंगी।
विज्ञापन


पर मजेदार बात यह है कि घरवाले यही समझेंगे कि मंदना घर से निकल चुकी हैं, लेकिन मंदना को एक गुप्त कमरे में रखा जाएगा, जहां से वह घर के हर सदस्य पर नजर रखेंगी और फिर जल्द ही घर के भीतर प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें