फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: क्या घर से बेघर हुईं माही? जानें कनिका-गुल्लू की क्यों लगी क्लास, स्काउट और लव से क्या बोले सलमान

Sun, 15 Nov 2026 10:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान ने लव गिल और स्काउट ओपी को समझाते हुए कई बातें बताई हैं।
  • वीकएंड का वार में सलमान खान कुछ प्रतिभागियों के साथ काफी गुस्से में नजर आए हैं।
  • घर में दो प्रतिभागी ऐसे हैं जिनका गेम भाईजान को पसंद नहीं आया है। ऐसे में सलमान ने उन्हें सलाह दी है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का आज का वीकएंड का वार काफी दमदार रहा। सलमान खान ने लव गिल और स्काउट को समझाया। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने कनिका और गुल्लू की क्लास लगाई है। आज घर से कोई बाहर तो नहीं मगर घर में एक प्रतिभागी की लाइफ चली गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या माही हुईं बाहर?
'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार में आज घर से कोई बाहर नहीं हुआ है। मगर माही विज की एक लाइफ चली गई थी। चूंकि माही के पास दो लाइफ थीं इसलिए वह घर से बाहर होने से बच गई हैं। सलमान ने माही से कहा कि आपके साथ पब्लिक ने इंसाफ कर दिया है।

सलमान ने स्काउट की क्यों लगाई क्लास?
सलमान खान ने आज के एपिसोड में स्काउट को खूब सुनाई है। सलमान ने स्काउट से कहा कि अब तुम अपना खेल खेलने लगो। लव से कट ऑफ हो जाए पुरी तरह से। सलमान ने स्काउस के पूछा कि क्या तुम्हें लव पसंद है। तो स्काउट ने कहा कि नहीं। इस पर सलमान ने कहा कि जब नहीं पसंद है तब ये हाल है, अगर पसंद होती तो और गले लग जाते। तुम्हारी मां समझा चुकी है। काश्वी समझा चुकी है। अब तुम इस बात को समझ जाओ और लव से दूर रहना। 

लव को सलमान ने क्या समझाया?
सलमान ने लव से कहा कि अगर तुम स्काउट के एमोशंस का फायदा उठा रही हो, तो अलग बात है। अगर नहीं उठा रही हो तो थोड़ी से सेल्फ रिस्पेक्ट रखो। स्काउट से बात करना बंद कर दो।
विज्ञापन

माही और कनिका से क्या बोले सलमान खान?
सलमान खान ने माही विज से कहा कि आप किसी को घर तोड़ने वली महिला नहीं बोल सकतीं। यह गलत था। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने कनिका को भी खूब सुनाई है। कनिका बार-बार बीच में बोल रही थीं। इस पर सलमान ने कहा कि कनिका अगर आपको बहस करनी है, तो हम बहस कर लेते हैं। मैं आपके भले के लिए बोर रहा हूं। चुपचाप सुनना चाहो तो सुन, अगर बहस करनी है तो बहस कर लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें