इन दिनों 'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। हर दिन इसमें कुछ ना कुछ नया हो रहा है। कभी कोई कॉमेडी करता है। कोई समझदारी की बात करता है, तो कभी किसी से तीखी नोकझोंक हो जाती है। मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो शेयर किए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे आपस में भिड़ गई हैं। दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने काजी तौकीर को लेकर एक मजाकिया बात कही है।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
अरिश्फा पर क्यों बरसीं आम्रपाली?
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान से कहती हैं कि अरिश्फा तुमसे और उदिति से बात करने में बहुत सारे लोग डरते हैं। इस पर अरिश्फा कहती हैं कि नहीं-नहीं मुझसे कोई नहीं डरता है। मुझसे आप लोगों के अलावा हर कोई बात करता है। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि तुमको इतना बुरा लग जाता है कि तुमसे बात ही नहीं कर सकती। तुम लोगों की दिक्कत यह है कि तुम लोगों के घरों के संस्कार निकालने लगती हो। अगर तुम्हें मेरे संस्कार नहीं पसंद हैं तो मुझसे बात मत करो।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्या अरिश्फा से जलता है पूरा घर?
इसके बाद आम्रपाली ने अरिश्फा को हिप्पोक्रेट कहा। इस पर अरिश्फा ने जवाब दिया कि मैं हिप्पोक्रेट नहीं हूं। मैं सॉरी बोलने आती हूं। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि सॉरी बोलने मत आया करो। इस पर अरिश्फा लगभग रोने लगती हैं और कहती हैं कि पूरा घर मुझसे जलता है। आम्रपाली अरिश्फा को नसीहत देते हुए कहती हैं कि दूसरे के परिवार के बारे में बात करने से पहले तुमको शर्म आनी चाहिए।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
किस पर रिसर्च करना चाहता है नासा?
शो के दूसरे प्रोमो में सलमान खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि आज मुझे नासा वालों का कॉल आया था। उन्होंने एक चिप दिखाते हुए कहा कि इसे काजी तौकीर ने बनाया है। इस पर काजी कहते हैं कि ये मैंने कब किया। इस पर सलमान खान कहते हैं कि जब आप 12 साल के थे। इसको जब आप इंसानी दिमाग में लगाते हो, तो वह व्यक्ति सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। सलमान काजी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि इतनी चीजों का इजाद किया है इन्होंने कि ये सोते-सोते कुछ कर जाते थे। इसलिए नासा वाले आपकी खोपड़ी पर रिसर्च करना चाहते हैं। इस पर सभी हंसने लगते हैं।