कौन हैं रिया अहीर ?
रिया अहीर एक मुंबई बेस्ड मॉडल हैं। वह मुंबई विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल कर रही हैं। बीते दिनों सीजेपी के मुंबई प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन को रोकने के बाद वह चर्चा में आई थीं। इसके अलावा वह अपना एक निजी हैंडलूम कपड़ों का ब्रांड भी चलाती हैं।
कौन है लव गिल?
लव गिल का असली नाम लवप्रीत कौर है। वह पंजाब की पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके साथ वह मॉडलिंग और एक्टिंग भी करती हैं। लव कई संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। लव ने अपने करियर की शुरुआत करण औजला के साथ एक वीडियो से की थी। इसके बाद वह टीवी शो 'तू पतंग मैं डोर' और पंजाबी फिल्मों 'कुड़ियां जवान बापू परेशान' और 'शक्कर पारे' में अभिनय करती दिखाई दे चुकी हैं।
कब से शुरू होगा बिग बॉस 20?
टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 20 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करेंगे। अब तक शो के बाकी प्रतियोगियों के नाम सामने नहीं आए हैं। मगर फैंस द्वारा चल रही चर्चाओं में संती शर्मा, अर्जुन बिजलानी, सुनील पाल, पर्ल वी पुरी, एल्नाज नोरौजी, जन्नत जुबैर और माही विज शामिल हैं।