इन दिनों 'बिग बॉस 20' लव गिल और स्काउट की वजह से चर्चा में है। शो के आज के एपिसोड में भी यही मुद्दा छाने वाला है। मेकर्स ने आज के एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें लव गिल और स्काउट के बीच बहस हो रही है। वहीं आम्रपाली ने लव से सवाल पूछे हैं।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
नए प्रोमो में क्या है?
नए प्रोमो में दिखाया गया है कि आम्रपाली लव गिल से पूछती हैं कि स्काउट के साथ तुम्हारा इरादा क्या था। इस पर लव गिल नाराज होकर स्काउट के कहती हैं कि मैं सबको अपने बारे में नहीं समझा पाउंगी। इस पर स्काउट लव पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि तुम मेरे ऊपर क्यों चिल्ला रही हो?
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट को लेकर क्या बोलीं लव?
लव गिल घर वालों से कहती हैं कि मेरे बारे में कोई मजाक बनाने की जरूरत नहीं है। स्काउट जब मेरा भाई था, तब था। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि इसने कल बोला कि वो मेरा भाई था। इस पर लव कहती हैं कि अब स्काउट मेरा कुछ नहीं लगता। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि यही तो मेरा पॉइन्ट है।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
लव ने दी घर वालों को चेतावनी
इसके बाद लव गिल घर वालों को चेतावनी देत हुए काफी गुस्से में कहती हैं कि अगर घर पर किसी ने भी मेरे किरदार पर उंगली उठाई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। यह सब लोग सुन लो। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि तुम्हारे जवाब पर उंगली उठाउंगी। क्योंकि मुझे स्काउट का इरादा पता था। इस पर लव कहती हैं कि मुझे भी पता था, जब तक पता था। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि तो बता देना था। कहानी मत बदलो।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है लव और स्काउट का मामला?
बता दें कि लव गिल और स्काउट ने एक एपिसोड में कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से उनको काफी ट्रोल होना पड़ा था। इसके बाद दोनों को रोहित शेट्टी ने फटकार लगाई थी। स्काउट और लव के रिश्ते में कई उतार चढ़ाव आए। अब दोनों अपना-अपना गेम खेल रहे हैं।