फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: माही विज से लेकर अर्शिफा खान और ईशा रिखी तक, जानें कौन सेलेब्स हो सकते हैं सलमान के शो का हिस्सा

Fri, 04 Sep 2026 01:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Big Boss 20 Contestants: जैसे-जैसे 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर की डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर फैंस में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सेलेब्स नजर आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 में नजर आने वाले सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' को लेकर जबरदस्त बज है। इस शो का छह सितंबर से प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इस शो में कौन-कौन से प्रतिभागी नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इस शो में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेंगे। संभावित प्रतिभागियों पर भी नजर डालते हैं। 
विज्ञापन

माही विज - फोटो : इंस्टाग्राम
माही विज
'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री माही विज 'बिग बॉस 20' के घर में नजर आएंगी। उनके पास कई वर्षों का टेलीविजन की दुनिया का अनुभव है। हाल ही में वह अपने पति जय भानुशाली से अलग होने को लेकर खबरों में थीं। दिलचस्प बात यह है कि वह सीजन 15 में एक प्रतिभागी थे। 

अर्शिफा खान - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शिफा खान
अर्शिफा खान सोशल मीडिया का जाना पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बहुत बड़ी फॉलोइंग बना ली है। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत की थी।  वह 'एक वीर की अरदास: वीरा', 'उतरन', 'जिनी और जुजु', और 'मेरी दुर्गा' जैसे शो का हिस्सा रही हैं। अब वह 'बिग बॉस 20' में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।

ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा रिखी
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा होंगी। हाल ही में वह रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रही हैं। उन्होंने इसी साल बादशाह से शादी की थी। शादी के महज पांच महीनों के बाद उनका तलाक हो गया है। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे' से अभिनय करियर की शुरुआत की। वह 'हैप्पी गो लकी' और 'अरदास' में नजर आईं।

रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir
रिया अहीर
'बिग बॉस 20' में आने को लेकर जिसका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह हैं रिया आहीर। रिया आहीर सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ले जा रही पुलिस की वैन को रोक दिया था। वह एक मॉडल होने के साथ इंफ्लूएंसर और थिएटर आर्टिस्ट हैं। वह 13 वर्षों से अभिनय की दुनिया से जुड़ी हैं।

काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
काजी तौकीर 
उम्मीद की जा रही है कि काजी तौकीर इस सीजन में पुरानी यादों का एक डोज जोड़ सकते हैं। 2005 में 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद सिंगर घर-घर में मशहूर हो गए। उन्होंने यह शो रूपरेखा बनर्जी के साथ संयुक्त रूप से जीता था। काजी अभिनेता भी हैं।

कनिका मान - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका मान
कनिका मान ने शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इस शो के अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंने 'बढ़ो बहू' से अपने करियर की शुरुआत की। वह 'रॉकी मेंटल' और 'दाना पानी' जैसी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा होंगी।

ये कलाकार भी आएंगे नजर
'बिग बॉस 20' में जो कई दूसरे कलाकार नजर आएंगे उनमें गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर और लव गिल शामिल है। 
विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
ये कलाकार भी आ सकते हैं नजर
  • 6 सितंबर के प्रीमियर से पहले सेलिब्रिटीज की एक बहुत बड़ी लिस्ट चर्चा में है। 
  • माना जा रहा है कि ये सेलेब्स भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। 
  • अफवाहों की लिस्ट में नागिन स्टार मौनी रॉय भी शामिल हैं, जो इस सीजन की स्टार एंट्री हो सकती हैं। 
  • एक और उम्मीद की जा रही एंट्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती की है, जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर के साथ जेल हुई थी। 
  • आमिर खान के भाई फैजल खान भी उन नामों में शामिल हैं जिन पर चर्चा हो रही है। 
  • यूट्यूबर नितीश राजपूत के नाम को लेकर भी अफवाहें जोरों पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें