इन दिनों अभिनेता गौरव खन्ना सीरियल ‘दिल की बेवफाइयां’ में अभिनय करते नजर आ रहे हैं। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने टेलीवीजन के अभिनेताओं और उनकी चुनौतियों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे में एक्टरर्स के लिए अवसरों पर भी काफी कुछ कहा।
टेलीविजन पर क्या बोले गौरव खन्ना?
हाल ही में एएनआई से हुई बातचीत में गौरव ने कहा, ‘टेलीविजन पर कहानी कहने का तरीका पारंपरिक रूप से मजबूत पुरुष लीड किरदारों के चित्रण से बहुत आगे निकल चुका है। दर्शकों की बदलती पसंद के कारण अब ऐसे किरदारों को जगह मिल रही है जिनमें भावनात्मक कमजोरियां, जटिल रिश्ते और अपरंपरागत जीवन-यात्राएं दिखाई देती हैं। अभिनेता गौरव खन्ना का मानना है कि इस बदलाव ने पुरुष कलाकारों के लिए नए अवसर खोले हैं, जिससे उन्हें जाने-पहचाने स्टीरियोटाइप से परे जाकर किरदारों को तलाशने का मौका मिल रहा है।’
गौरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
दर्शकों पर बताई अपनी राय
आगे अपनी बातचीत में गौरव खन्ना ने कहा, ‘आज के दर्शक जागरूक हैं। दर्शक अब इंटरनेशनल कंटेंट देखते हैं। इसलिए, अब टेलीविजन पर कहानी कहने के तरीके को बदलने का समय आ गया है। एकता मैम ने मुझसे मुलाकात के दौरान यही कहा था। उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन पर कहानी कहने के तरीके को नया रूप देना चाहती हैं।’
गौरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkhannaofficial
कौन सा किरदार निभाएंगे गौरव?
एकता कपूर के फिक्शन ड्रामा 'दिल की बेवफाइयां' के साथ गौरव खन्ना काफी वक्त बाद छोटे पर्दे में कदम रख रहे हैं। इस सीरियल का प्रीमियर 24 नवंबर को हो चुका है। गौरव एक और बहुआयामी किरदार, मानव, को निभा रहे हैं। यह कहानी रिश्तों की मुश्किलों और मध्य जीवन के रोमांस की गहराई में उतरती है।