कब होगा 'बिग बॉस 19' का फिनाले
'बिग बॉस 19' तान्या मित्तल बेशक शेखी बघारने की वजह से काफी ट्रोल होती हैं। मगर, दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं। घर में रहते हुए तान्या ने अपना फैन बेस काफी मजबूत बना लिया है। वहीं, अशनूर को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' का फिनाले 7 दिसंबर को होगा। अब शो में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनके नाम हैं, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और शहबाज बदेशा। शो भी काफी दिलचस्प हो चला है। देखना होगा कि वीकएंड का वार में किस पर एविक्शन की तलवार लटकती है!