फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर नाराज हुए गौरव खन्ना, बोले- मैं तुम्हारे लिए लड़ा लेकिन…; कुनिका का सच भी आया सामने

Sun, 31 Aug 2025 01:02 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को ‘बिग बॉस 19’ के वीकएंड का वार एपिसोड में कोई भी प्रतियोगी एलीमेंट नहीं हुआ लेकिन गौरव खन्ना के रिश्ते जरूर अशनूर कौर और कुनिका के साथ खराब हो गए। दरअसल, इस स्पेशल एपिसोड में कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिन्हें जानकर गौरव खन्ना के मन को चोट पहुंची है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार एपिसोड की झलक - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस रियलिटी शो का 19वां सीजन एक हफ्ते पहले शुरू हुआ। पहला एलीमिनेशन शनिवार को होना था, जो अब रविवार को होगा। लेकिन इस एपिसोड में सलमान खान ने जहां कई प्रतियोगियों की जमकर क्लास ली, वहीं गौरव खन्ना को कुछ जरूरी सलाह दी। इसके बाद अशनूर कौर और कुनिका के साथ गौरव की हालिया हुई दोस्ती में भी दरार वीकएंड का वार एपिसोड में पड़ गई। जानिए, इस एपिसोड में ऐसा क्या हुआ? 

अशनूर ने नहीं किया गौरव खन्ना को सपोर्ट 

विज्ञापन

सलमान खान ने गौरव खन्ना को कहा कि आपने अशनूर को क्या इसलिए कैप्टन बनने के लिए सपोर्ट किया क्योंकि उनकी बाहर फैन फॉलोइंग ज्यादा है? इस पर गौरव कहते हैं, ‘मैं ताे पहली बार अशनूर को इस शो पर मिला हूं।’ सलमान के जाने के बाद गौरव खन्ना अशनूर से बहस करते हुए दिखे, वह कहते हैं, मैं तुम्हें कैप्टन बनाने के लिए लड़ा और तुमने सलमान सर के सवाल के जवाब में मुझे सपोर्ट नहीं किया। इस पर अशनूर सफाई देने की कोशिश करती हैं, जिसे गौरव खन्ना बिल्कुल भी सुनना नहीं चाहते हैं।  
 



फरहाना ने बताया- कुनिका शुरुआत से खेल रही हैं गेम 
पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना के ज्यादा दाल खाने पर खूब हंगामा हुआ। इस बात को बढ़ावा कैसे मिला, इसका पता वीकएंड के वार एपिसोड में गौरव को चला। एक प्रतियोगी फरहाना ने बताया कि कैसे कुनिका ने बार-बार गौरव से पूछा कि दाल कैसे बनी है? इससे कुछ प्रतियोगियों को पता चला कि गौरव ने ज्यादा दाल खा ली। फरहाना का कहना है कि कुनिका ने शो में आते ही गेम खेलना शुरू कर दिया। यह सब सुनकर गौरव ने कहा, ‘अब मेरे मन से बोझ उतर चुका है, आप (कुनिका) मेरे लिए बस एक प्रतियोगी हैं।’  
विज्ञापन

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

क्या है ‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट 
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट काफी हटकर है। इस बार शो का कॉन्सेप्ट पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। इसके लिए क्या-क्या रास्ते कंटेस्टेंट्स अपना रहे हैं, यह धीरे-धीरे दर्शकों को देखने को मिल ही रहा है। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, एक्ट्रेस कुनिका, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें