अधिकतर घर वालों ने कुनिका के खिलाफ वोट दिया
बिग बॉस ने घरवालों को दो ऑप्शन दिए। घरवाले या तो कुनिका को कप्तान बने रहने या फिर इम्युनिटी को सेलेक्ट करें। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने कुनिका के खिलाफ वोट दिया। कई घरवाले बिल्कुल नहीं चाहते थे कि कुनिका कप्तान बनी रहें।
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर नाराज हुए गौरव खन्ना, बोले- मैं तुम्हारे लिए लड़ा लेकिन…; कुनिका का सच भी आया सामने
शो में घरवालों ने बनाई अपनी सरकार
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।