कैप्टेंसी के लिए हुई वोटिंग और कर दिया घर से बाहर
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मिड-वीड में यह एविक्शन एक लाइव वोटिंग राउंड के दौरान हुआ, जो एक कैप्टेंसी टास्क का हिस्सा था। दर्शकों के एक समूह ने घर में प्रवेश किया और प्रतियोगियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में प्रचार करने के बाद सीक्रेट वोटिंग की। गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा को सबसे ज्यादा वोट मिले और वे अगले कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। वहीं, मृदुल को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
मृदुल के लिए इमोशनल हुए फैंस
मृदुल के एविक्शन को दर्शक गलत बता रहे हैं। उनके फैंस काफी इमोशनल हैं और सोशल मीडिया पर मृदुल के पक्ष में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'मृदुल तिवारी, यह शो तुम्हारे लिए नहीं है भाई, तुम इस घर में रहने के लिए बहुत अच्छे हो। आगे की जिंदगी शानदार हो, अभी तो तुम्हारी शुरुआत है'। एक अन्य ने लिखा, 'मृदुल तिवारी के प्रशंसकों का मानना है कि उनका सफर तो बस शुरुआत था। शो ने एक स्टार खो दिया। अगर मृदुल नहीं है, तो 'बिग बॉस 19' का अब कोई मतलब नहीं है'।
शो में ये प्रतिभागी हैं अब हिस्सा
एक यूजर ने लिखा, 'शो में पहले दिन से ही मृदुल ने दुनिया को दिखा दिया कि करुणा और दया कमजोरी नहीं, बल्कि अपने सबसे खूबसूरत रूप में ताकत हैं। एक ने लिखा, 'मृदुल तिवारी का एविक्शन पूरी तरह से दिल तोड़ने वाला और अनुचित है'। बता दें कि शो में अब गौरव खन्ना, मालती चाहर, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे हैं। दिसंबर में 'बिग बॉस 19' का फिनाले है। यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।