फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' के फिनाले में सलमान खान ने धर्मेंद्र को किया याद, छलक आईं आंखें, रुंधे गले से कही ये बात

Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का फिनाले काफी रोमांचक रहा। मगर, एक पल ऐसा आया, जब शो में एकदम सन्नाटा छा गया और सलमान खान फूट-फूटकर रोने लगे। वह पल था, जब सलमान ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र किया।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में होस्ट के तौर पर इस बार भी कमान सलमान खान ने संभाली। शो काफी रोमांचक रहा। इस बार की थीम अलग थी। 07 दिसंबर को शो का फिनाले एपिसोड काफी शानदार रहा। मगर, एक मौके पर सलमान खान ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद किया। मगर, उनका नाम लेते ही वे टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
रुंधे गले से बोले- 'कल उनका बर्थडे है'
सलमान खान ने कहा, 'मैंने पहली बार देखा है कि इस बार जितने मीम बने, रील बनी वो बहुत प्यारी थीं। उनका 24 नवंबर को निधन हो गया'। इतना कहते ही सलमान खान की आंखों से आंसू बहने लगे। रोते हुए रुंधे गले से सलमान ने आगे कहा, 'वो मेरे पिता के दोस्त थे। कल 08 दिसंबर को धरम जी का बर्थडे है। मेरी मां का जन्मदिन है'। 

बोले- 'उनका परिवार कैसा फील कर रहा होगा'
धर्मेंद्र का नाम लेते हुए सलमान खान की आवाज भर्रा गई। उन्होंने खुद को संभालते हुए आगे कहा, 'गॉड ब्लेस यू धरम जी'। फिर शो के प्रतिभागियों से कहा, 'गॉल ब्लेस यू ऑल'। धर्मेंद्र का नाम लेते ही शो के सभी प्रतिभागी खडे़ हो गए। सलमान खान ने आगे कहा, 'अगर मैं ऐसा फील कर रहा हूं तो सनी बॉबी, एशा, हेमा जी, प्रकाश आंटी उनका परिवार कैसा फील कर रहा होगा'।
विज्ञापन

बिग बॉस 19 - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलमान ने की सनी देओल और बॉबी देओल की तारीफ
सलमान खान ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार और उनकी प्रार्थना सभा को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'उस वक्त रो तो सभी रहे थे, लेकिन एक जो रेस्पेक्ट होनी चाहिए, सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ होनी चाहिए वह वहां थी। उनके बेटों सनी और बॉबी को हैट्स ऑफ'। सलमान खान जिस वक्त धर्मेंद्र के बारे में बातें कर रहे थे, शो में पहुंचे सभी प्रतिभागी दिवंगत एक्टर के सम्मान में खड़े हो गए। बात करों 'बिग बॉस 19' की तो गौरव खन्ना इस सीजन के विनर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें