फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' के विनर का एलान, गौरव खन्ना के खाते में आई ट्रॉफी; मिली इतनी इनामी राशि

Sun, 07 Dec 2025 11:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' के विनर का एलान हो गया है। गौरव खन्ना ने शो जीता है। फरहाना और गौरव खन्ना शो के टॉप 2 प्रतिभागी थे। लाइव वोटिंग में गौरव ने बाजी मारी और ट्रॉफी अपने नाम की। फरहाना भट्ट शो में दूसरे नंबर पर रहींं।
विज्ञापन
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' का सफर समाप्त हो गया है। इसी के साथ विनर का एलान भी हो चुका है। गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने हैं। फरहाना भट्ट को मात देते हुए गौरव खन्ना ने शो की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सलमान खान ने फिनाले में विजेता के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का एलान किया।

विज्ञापन


Bigg Boss 19 Finale Live: गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनर - फोटो : वीडियो ग्रैब
गौरव को मिली कितनी प्राइज मनी?
गौरव खन्ना इस शो में शुरुआत से मजबूत दावेदर रहे हैं। उन्होंने टास्क जीतकर टिकट टू फिनाले जीता था। टॉप 5 में उनकी जगह पहले ही पक्की हो गई थी। फिर टॉप 2 में पहुंचे, जहां उनका मुकाबला फरहाना भट्ट से रहा। इसके बाद बतौर विनर उनके नाम का एलान हुआ है। गौरव को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये धनराशि इनाम में मिली है।

चर्चित एक्टर हैं गौरव खन्ना
गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ। गौरव हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। उन्हें 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा गौरव ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1' भी जीता।
विज्ञापन

बिग बॉस 19 - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिसने उड़ाया मजाक, उसी को फिनाले में छोड़ा पीछे
गौरव खन्ना का मुकाबला फिनाले में फरहाना के साथ रहा। टॉप 2 में दोनों प्रतिभागी पहुंचे। गौर करने वाली बात यह है कि शो में रहते हुए फरहाना ने छोटे पर्दे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने गौरव खन्ना पर भी कटाक्ष किया था। तब सलमान खान ने गौरव का बचाव करते हुए फरहाना को फटकार लगाई थी। फाइनल में गौरव ने फरहाना को ही मात दी है। यह अपने आप में काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें