Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में यूं तो आमतौर पर झगड़े और तीखी बहस ही ज्यादातर देखने को मिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीलम से गले मिलकर रोईं तान्या
अभिषेक के अलावा इस बार शो से नीलम गिरी को भी एविक्ट किया। वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन के दौरान अभिषेक के अलावा नीलम गिरी भी बेघर हुईं। शो में नीलम की दोस्ती तान्या मित्तल के साथ देखने को मिली। नीलम की विदाई पर तान्या उनके गले लगकर फूट-फूटकर रोईं और कहा कि वे उन्हें दिल से अपनी दोस्त मानती हैं।
अभिषेक से बोलीं अशनूर- 'तुम वापस आओगे'
अशनूर के रोने पर अभिषेक उन्हें चुप कराते नजर आए। अशनूर ने अभिषेक से कहा, 'तुम वापस आओगे, सीक्रेट रूम वगैरह जैसा कुछ होगा'। वहीं, अशनूर को चुप कराते हुए अभिषेक ने कहा, 'मैं ट्रॉफी नहीं जीता तो क्या, दिल तो जीतकर जा रहा हूं'। वहीं, नीलम गिरी भी घर से बाहर होते वक्त फूट-फूटकर रोईं। इस पर सलमान खान ने उनसे कहा, 'रोइए मत। आप अच्छा खेली हैं'।