फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विनर करण वीर बोले-वो शो में आती तो मैं चला जाता, किसकी कर रहे हैं बात

Fri, 24 Jan 2025 05:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा इन दिनों अपनी जीत को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में वह एल्विश यादव के पॉडकास्ट में वह नजर आए। इस पॉडकास्ट पर करण ने कहा कि अगर बिग बॉस 18 में दो लोग, जो उनके जानकार हैं आ जाते तो वह शो बीच में ही छोड़कर चले जाते। आखिर कौन हैं, वो दोनों लोग? किनकी बात कर रहे हैं करण? 


 
विज्ञापन
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 में शानदार गेम खेलते हुए, शो की ट्रॉफी अपने नाम की। वह शो में किसी के सामने भी कमतर साबित नहीं हुए। लेकिन हाल ही में करण वीर मेहरा ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर बताया कि अगर शो में वो दोनों आ जातीं तो वह शो छोड़कर बीच में ही चल देते। जिन दो लोगों की बात करण कर रहे हैं, वह कभी करण की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन

एल्विश यादव के पॉडकास्ट में नजर आए करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

दोनों एक्स वाइफ के बारे में बात की 
हाल ही में करण वीर मेहरा, एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए नजर आए। करण कहते हैं, ‘अगर शो में उनकी पूर्व पत्नियां शामिल होतीं तो वह शो बीच में ही छोड़कर चले जाते। वह कहते हैं कि दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग महिलाएं हैं। उनसे मुकाबला करना आसान नहीं है।’ 

दोनों पत्नियों से माफी भी मांगी 
आगे पॉडकास्ट में करण कहते हैं, ‘वैसे मैं दोनों ही एक्स वाइफ से मांफी मांगना चाहता हूं। मैंने ही उन दोनों को परेशान किया। अब दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। मैं भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और खुश हूं।’ 

 

विज्ञापन

करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

अब चुम दरांग के जवाब का इंतजार 
एल्विश से करण यह बात भी साझा करते हैं कि वह नए रिश्ते के लिए तैयार हैं। करण वीर मेहरा करते हैं, ‘आगे चुम दरांग जैसा चाहेगी, वैसा होगा।’ दरअसल, शो ‘बिग बॉस 18’ में चुम दरांग भी एक प्रतियोगी थी। करण और चुम दरांग के बीच शो में नजदीकियां बढ़ी थीं। ऑडियंस को भी यह जोड़ी पसंद आई। अब देखना होगा कि शो से बाहर आने के बाद उनका रिश्ता कैसे आगे बढ़ता है। चुम दरांग भी कह चुकी हैं कि वह करण से आगे दोस्ती बरकरार रखना चाहेंगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें