फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के विनर करण बोले- ‘जलने दो जलने वालों को’, अब कौन से शो में आएंगे नजर?

Tue, 21 Jan 2025 08:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में बिग बॉस 18’ के विनर बने करण वीर मेहरा अपनी जीत को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस के कुछ प्रतियोगियों को करण का जीतना रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस ट्रॉफी का सही हकदार उन्हें नहीं माना जा रहा है। अब करण वीर मेहरा ने इन सभी लोगों पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत से टीवी एक्टर करण वीर मेहरा कहते रहे कि वही शो के विनर बनेंगे। आखिर में यही बात सच हुई, करण वीर मेहरा ही बिग बॉस शो की ट्रॉफी और विनिंग अमाउंट घर लेकर गए। लेकिन करण का जीतना, कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है। अब भी लगातार कहा जा रहा है कि बिग बॉस के विनर की ट्रॉफी रजत दलाल या विवियन डिसेना को मिलनी चाहिए थी। सोशल मीडिया पर भी फैंस, इस मुद्दे पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में करण ने सभी को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

करण ने कहा जलने वालों को जलने दो 
हाल ही में कुछ पैपराजी ने करण वीर मेहरा से पूछा कि कुछ प्रतियोगी आपकी जीत पर खुश नजर नहीं आए। तो इस सवाल के जवाब में करण बोले कि जलने वालों को जलने दो। इस जवाब के जरिए करण ने साफ कर दिया कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन क्या सोच रहा है। आखिर में वह ऐसे लोगों को थब डाउन का साइन बनाकर दिखाते हैं। 

नए शो में जाने की बात की 
आगे करण से पूछा गया कि वह क्या लाफ्टर शेफ जैसे शो में भी नजर आएंगे। इस पर करण वीर मेहरा का कहना है कि वह इंतजार कर रहे हैं कि शो वाले उनको बुलाएं। वह लाफ्टर शेफ में जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस शो को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते हैं। इसमें कई टीवी सेलिब्रिटीज आते हैं और कुकिंग टास्क पूरा करते हैं। साथ ही शो में खूब कॉमेडी भी होती है। 

 
विज्ञापन

करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

करण वीर मेहरा-चुम दरांग का रिश्ता
करण वीर मेहर और बिग बॉस 18 की एक प्रतियोगी चुम दरांग के बीच इस रियालिटी शो में नजदीकियां भी बढ़ी थीं। आगे इनका रिश्ता कैसा रहेगा, यह भी कुछ फैंस जानना चाहते हैं। हाल ही में चुम दरांग ने इस बात पर कहा है कि बिग बॉस हाउस के बाहर भी करण से दोस्ती जारी रहेगी। जब चुम से पूछा गया कि वो और करण रोमांटिक तौर पर साथ हैं, तो जवाब देती हैं कि इस बारे में उन्हें अभी कुछ नहीं पता।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें